Petrol Diesel Price Update: पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल के दामों में हो सकती है 10-17 रुपये की बढ़ोतरी, क्या अपने देश में बढ़ेंगे भाव? जानें ताजा रेट्स
Petrol Diesel Price Update: पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीजल में दी जा रही सब्सिडी को खत्म कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से पैसा पाने के लिए सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल के दाम 10-17 रुपये प्रति लीटर बढ़ा सकती है। क्रूड ऑयल के रेट में पिछले कुछ दिनों से चल रही उठा-पटक के बीच आज क्रूड ऑयल में फिर से तेजी देखी गई. लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में तेल कंपनियों ने राहत का सिलसिला दो महीने से ज्यादा समय से जारी रखा हुआ है। आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल का रेट 106.03 रुपये पर बना हुआ है, जबकि डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है।
Petrol Rate in Delhi
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत (Diesel Rate in Delhi) 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol Rate in Mumbai
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Rate in Mumbai) 97.28 रुपये प्रति लीटर है. यहां यह उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.
ये हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 111.35 | 97.28 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.56 | 89.75 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.98 | 92.73 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
घर बैठे चेंक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी, ताजा रेट जान कर आएं खरीदी