Petrol Diesel Prices: आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट ने क्या आपकी जेब पर मारा डाका? जानें आपके शहर में कितनी है कीमत
Petrol Diesel Prices On July 04: तेल कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। करीब डेढ़ महीने से पुराने भाव को बरकरार रखा गया है. यानी आज सोमवार 4 जुलई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ने से आम लोगों के लिए राहत की खबर है। जिसमें बताया है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए पेट्रोल और डीजल के दाम न तो बढ़े हैं और न ही घटकर नीचे गए हैं।
Petrol Rate in Delhi
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत (Diesel Rate in Delhi) 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol Rate in Mumbai
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Rate in Mumbai) 97.28 रुपये प्रति लीटर है. यहां यह उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.
ये हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 111.35 | 97.28 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.56 | 89.75 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.98 | 92.73 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
घर बैठे चेंक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: सोने और चांदी के रेट ने फिर पकड़ी रफ्तार! जानिए 10 ग्राम गोल्ड का ताजा दाम