Petrol Diesel Price Update: यूपी से लेकर राजस्थान तक कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज की ताजा कीमतें
Petrol Diesel Price Update: तेलग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। जिसके चलते ब्रेंट क्रूड का भाव 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई का रेट भी ग्लोबल मार्केट में गिरावट के साथ 82.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज यूपी से लेकर राजस्थान तक के कई शहरों में तेल के दाम घट गए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल के दाम 24 पैसे गिरकर 96.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट देखी गई है. यहां पेट्रोल 32 पैसे टूटकर 108.16 रुपये और डीजल 29 पैसे गिरकर 93.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.62 | 89.81 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.16 | 93.43 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.59 | 94.36 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव