Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में कितने बदले रेट?
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नही देखा गया है. बता दें कि WTI क्रूड 0.50 डॉलर बढ़कर 77.87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 81.66 पर पर बिक रहा है.इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है.हालांकि, देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है,
यहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज बिहार में पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा हुआ है. महाराष्ट्र पेट्रोल की कीमत 72 पैसे और डीजल की 70 पैसे बढ़ी है. पंजाब में पेट्रोल कल से 31 पैसे और डीजल 30 पैसे ज्यादा पर बिक रहा है. राजस्थान में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 47 पैसे और 43 पैसे महंगा हुआ है.
इसके अलावा हिमाचल में पेट्रोल 68 और डीजल 60 पैसे सस्ता हुआ है. हरियाणा में भी पेट्रोल 23 और डीजल 22 पैसै नीचे आया है. मध्य प्रदेश और प. बंगाल में भी ईंधन सस्ता हुआ है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.35 | 89.55 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.59 | 94.36 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव