Petrol Diesel Price Update: कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में कितने बदले दाम?
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है. बता दें कि WTI क्रूड 0.32 डॉलर गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 81.41 पर बिक रहा है.इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है.हालांकि, देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है,
यहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है. इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है.
वहीं, पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है. यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट है. महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.35 | 89.55 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.59 | 94.36 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव