{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Petrol Price: आज से लागू हुए Petrol-Diesel के नए दाम, रूस और यूक्रेन के युद्ध का असर पड़ा क्या ?

 

आज 1 मार्च 2022 को पेट्रोल-डीजल के नए दामों की सूची आ गई हैं। जिसमें सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 प्रति लीटर है। दरअसल रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया पर महंगाई का संकट गहरा रहा हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने कुछ नरमी के बाद तेजी हासिल कर ली हैं। आज यानि 1 मार्च को भारत के पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए है।

नए रेटों के अनुसार वर्तमान में आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से भारत के पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। पोर्ट ब्लेर में डीजल भी 77.13 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज भी सबसे महंगा पेट्रोल हैं। श्रीगंगानगर में 112.11 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल हैं। यह एक मात्र शहर हैं जहां सबसे अधिक रेट पर पेट्रोल बिक रहा है।

घरेलू स्तर पर आज यानी मंगलवार के दिन लगातार 117वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।Russia-Ukraine युद्ध के बीच ये आकांक्षा लगाई जा रही थी की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अगर देश के बड़े महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और राजधानी दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है।

Image credit: pixabay

पेट्रोल और डिजल के रेट लिस्ट

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.23 80.9
आगरा 95.05 86.56
लखनऊ 95.28 86.8
दिल्ली 95.41 86.67
नोएडा 95.51 87.01
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
पटना 105.9 91.09
जयपुर 107.06 90.7
भोपाल 107.23 90.87
मुंबई 109.98 94.14
श्रीगंगानगर 112.11 95.26

यह भी पढ़े : Amul Milk Price Hike: अमूल दूध 2 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानिए कब से लागू होगी नई रेट लिस्ट

यह भी देखे :

https://youtu.be/6MM9HZjqXug