PhonePe Update: फोन पे ला सकता है अपना गेटवे, फिर बदल जाएगा ट्रांजेक्शन का तरीका, जानें डिटेल्स

 
PhonePe Update: फोन पे ला सकता है अपना गेटवे, फिर बदल जाएगा ट्रांजेक्शन का तरीका, जानें डिटेल्स

PhonePe Update: ऑनलाइन पेमेंट की शुरुआत जब से हुई है तब से हर कोई अलग-अलग तरह से पेमेंट करता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन हम यहां बात फोन पे की करने वाले हैं। फोन का नया अपडेट आने वाला है जिसमें गेटवे का तरीका फोन पे अपना खुद का ला सकता है। इस तरह से ट्रांजेक्शन का तरीका बदल जाएगा। इसके मौजूदा क्विक रिस्पॉन्स यानी QR Code पर आधारित यूपीआई पेमेंट की सर्विस फोन पे के अपने फीचर के तहत होगा। ये सबकुछ आपको PhonePe Update के बाद आएगा जिसकी जानकारी कंपनी जल्द ही जारी करेगी।

फोन पे के आने वाला है नया अपडेट

PhonePe ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस एप्लीकेशन में दर्ज किया है। फोन पे इस पर मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इंडस्ट्री प्लेयर्स के अनुसार कंपनी लाइसेंस के इंतजार में है जो गेटवे को ऑपरेट करती है। फोन पे के जरिए दुानदारों को एक इंटरफेस के अंतर्गत ग्राहक भुगतान करते हैं। इसमें आपको यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड एड करना होता है। कंपनी का पेमेंट गेटवे आने के बाद इसमें एक्सटर्नल मर्चेंट्स को पेमेंट हो सकेगा। इसके साथ ही इस सुविधा में कंपनी के इन-ऐप पेमेंट्स में भी मदद होगी। यूपीआई के अलावा फोनपे की सहायता से किराए, बिल भुगतान, टिकट बुक करना और बीमा पॉलिसी भी हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
PhonePe Update: फोन पे ला सकता है अपना गेटवे, फिर बदल जाएगा ट्रांजेक्शन का तरीका, जानें डिटेल्स

फोन पे के मुताबिक, कंपनी के एप्लीकेशन के जरिए सबसे ज्यादा बिल और रेंट का भुगतान होता है। अपना गेटवे आने के बाद लोगों को और भी सुविधा मिल सकेगी। कंपनी अधिकतर पेमेंट्स के लिए एक्सटर्नल पेमेंट गेटवे पर निर्भर होता है। मगर अपना गेटवे आने के बाद दूसरे गेटवे की निर्भरता लगभग खत्म ही हो जाएगी। फोनपे लगातार अपने फीचर्स में बढ़ोतरी क रहा है। धीरे-धीरे आपको फोन पे में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jio Phone Next: जियो का स्मार्टफोन अब घर-घर देगा दस्तक, इस फोन पर 2000 की छूट मिल रही, जानें क्या है बेस्ट ऑफर

Tags

Share this story