comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
HomeबिजनेसBenefits of Eating Millets: PM MODI ने किया ग्लोबल मिलेट्स श्री अन्न सम्मेलन का उद्घाटन, जानें क्या है मिलेट और इसे खाने के फायदे

Benefits of Eating Millets: PM MODI ने किया ग्लोबल मिलेट्स श्री अन्न सम्मेलन का उद्घाटन, जानें क्या है मिलेट और इसे खाने के फायदे

Published Date:

Benefits of Eating Millets: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मोटे अनाज की फसल को उगाने के फायदा यह है कि इसे ज्यादा पानी की जरूत नहीं होती है। यह पानी की कमी होने पर खराब भी नहीं होती है और ज्यादा बारिश होने पर भी इसे ज्यादा नुकसान नहीं होता है। मोटा अनाज की फसल खराब होने की स्थिति में भी पशुओं के चारे के काम आ सकती हैं। बाजरा और ज्‍वार जैसी फसलें बहुत कम मेहनत में तैयार हो जाती है। आखिर मिलेट क्या होता है और इसे खाने के क्या है फायदे, आओ जानते हैं कि यह कौन कौन से रोग दूर भगा सकता है।

क्या होता है मिलेट ?

मोटे अनाज को मिलेट कहते हैं। यह 2 प्रकार का होता है एक मोटा दाना और दूसरा छोटा दाना। मिलेट में ज्‍वार , बाजरा, रागी , झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी, कोदो, चेना (चीना), सामा या सांवा और जौ आदि आते हैं।

मिलेट्स खाने के फायदे

  • इम्युनिटी बूस्टर के रूप में प्रतिष्ठित हुए हैं। इन्हें सुपरफूड कहा जाने लगा है।
  • मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्‍फोरस, मैंग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6, 3, कैरोटीन, लेसिथिन आदि तत्व होते हैं।
     
  • मिलेट शरीर में स्थित अम्लता यानी एसिड दूर करता है। एसिडिटी के कई नुकसान होते हैं।
  • इसमें विटामिन-B3 होता है जो शरीर की मेटाबॉलिज्‍म की प्रक्रिया को ठीक रखता है, जिससे कैंसर जैसे रोग नहीं होते हैं।
  • मिलेट टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज को रोकने में सक्षम है।
  • अस्थमा रोग में लाभदायक है मिलेट। बाजरा खाने से श्वास से संबंधि सभी रोग दूर होते हैं।
     
  • यह थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी, लिवर, लि‍पिड रोग और अग्‍नाशय से संबंधित रोगों में लाभदायक है क्योंकि यह मेटाबोल्कि सिर्ड्रोंम दूर करने में सहायक हैं।
  • मिलेट पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसे पेट के कोई रोग नहीं होते हैं।
  • मिलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव को कम करते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार है।
     
  • मिलेट में केराटिन प्रोटीन कैल्शियम, आयरन और जिंक है जो बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। 
  • मिलेट शरीर को डीटॉक्‍सीफाई करते हैं, क्योंकि इसमें क्‍वेरसेटिन, करक्‍यूमिन, इलैजिक एसिड कैटिंस जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं।

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन बोर्ड पर क्यों लिखा होता है ‘समुद्र तल की ऊंचाई’? जानें महत्वपूर्ण जानकारी

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Noida: प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग लड़के की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

Noida:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 16 साल का एक नाबालिग...

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका धमाकेदार पचासा, जानें जड़े कितने छक्के-चौके

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

Gori Nagori ने सफेद सूट पहन बड़ी फुर्ती से मटकाई अपनी कमर, डांस देख पब्लिक में आई एनर्जी

हरियाणवी स्टेज डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का डांस...