PM MODI ने की 1 करोड़ की जमीन दान,उसके बाद कितनी है प्रधानमंत्री की संपत्ति,जानिए पूरी डिटेल

 
PM MODI ने की 1 करोड़ की जमीन दान,उसके बाद कितनी है प्रधानमंत्री की संपत्ति,जानिए पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। अधिकतर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के तौर पर है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर PM की संपत्ति के डिक्लेरेशन के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। वहीं, PM MODI की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।PM के पास अब कोई भी अचल संपत्ति नहीं है, क्योंकि वे गुजरात के गांधीनगर में अपनी जमीन दान कर चुके है। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए थी।

PM MODI के पास है ये संपत्ति

PM के पास सोने की 4 अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी।31 मार्च 2022 तक की जानकारी के मुताबिक PM MODI के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। वहीं, डाकघर में उनके नाम 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है।

WhatsApp Group Join Now

सभी कैबिनेट मंत्रियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया

पिछले वित्त वर्ष में सभी 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस बार संपत्ति घोषित करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी भी शामिल हैं। मुख्तार अब्बास नकवी भी अपनी संपत्ति घोषित कर चुके हैं। नकवी ने जुलाई में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल केंद्र में 28 कैबिनेट मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- EPFO: खुशखबरी, खुशखबरी! आपके PF Account में आएंगे पूरे 40 हजार रुपए, ऐसे उठा लें लाभ

Tags

Share this story