PM Modi कैबिनेट ने घरेलू गैंस निर्धारण को दी मंजूरी, नए फॉर्मूले से तय होंगे CNG-PNG के दाम

 
PM Modi कैबिनेट ने घरेलू गैंस निर्धारण को दी मंजूरी, नए फॉर्मूले से तय होंगे CNG-PNG के दाम

PNG-CNG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्राकृतिक गैस पर किरीट पारिख समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई। घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी मिली है। सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों की अधिकतम सीमा भी तय कर दी। अब हर महीने कीमत तय होगी। मोदी सरकार के इस फैसले से अब जनता को राहत की उम्मीद आने लगी है।

मोदी कैबिनेट के निर्णय को समझे और जानें फायदे

  • अब हर महीने सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का निर्धारण होगा
  • अभी दरें 6 महीने में तय होती थी
  • नए फॉर्मूले में दो साल तक सीलिंग फिक्स रहेगी
  • गैस कंपनियां और आम लोग दोनों ही फायदे में रहेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय गैस हब की बजाय इंडियन क्रूड बास्केट पर कीमतें तय होंगी
  • फ्लोर प्राइस और सीलिंग प्राइस दोनों ही तय कर दिए गए हैं
  • कीमत अगर बहुत कम भी हो जाती है तो कंपनियों को नुकसान नहीं होगा
  •  कीमत ज्यादा बढ़ जाती हैं तो लोगों को नुकसान नहीं होगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक क्षेत्र से उत्पादित प्राकृतिक गैस (एपीएम) को अब अमेरिका-रूस की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले गैस कीमतों के आधार पर मूल्य तय होता था। अब एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 फीसदी होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। आधार मूल्य चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखा गया है। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर है।

WhatsApp Group Join Now

इसे भी पढ़ें: Weather Update: क्या खिलेगी धूप या बारिश और कोहरा करेगा परेशान? जानिए कैसा रहेगा देशभर का मौसम का मिजाज

Tags

Share this story