घर की छत पर 33 साल पुराना ट्रैक्टर लगवाने के लिए कर दिए इतने “लाख” खर्च, किसानो को किया समर्पित

 
घर की छत पर 33 साल पुराना ट्रैक्टर लगवाने के लिए कर दिए इतने “लाख” खर्च, किसानो को किया समर्पित

भारत के पंजाब राज्य में आपने ज़्यादातर लोगों के घरों की छतों पर अलग प्रकार की पानी की टंकिया देखी होगी। वहा के लोग अपने घरों की छतों पर अजीबो गरीब पानी की टंकियां लगाते हैं। कुछ लोग झोपड़ी के डिजाइन में टंकी बनवाते हैं तो कुछ किसी पक्षी के आकार में, तो कोई-कोई तो एयरोप्लेन के आकार की टंकिया बना देते हैं। ये सब लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा किया जाता है।

लेकिन पंजाब के बाद अब राजस्थान के एक किसान ने भी ऐसा ही कुछ अपने घर की छत पर किया हैं। लेकिन यह थोड़ा अलग हैं, ये कोई पानी की टंकी या किसी चीज का नकली डिजाइन नहीं बल्कि बिल्कुल एक दम असली ट्रैक्टर हैं। जी हां राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में एक किसान के बेटे ने अपने घर की छत पर असली ट्रैक्टर रखवा दिया हैं।

WhatsApp Group Join Now

किसान का बेटा विदेश में रहता है और उसने जो ट्रैक्टर अपने छत पर रखवाया हैं, वह क़रीब 33 साल पुराना हैं। दरअसल ये करतब अनूपगढ़ तहसील के रामसिंहपुर इलाके के निवासी अंग्रेज सिंह ने किया हैं। उन्होंने पहले 6 लाख रुपये खर्च कर 33 साल पुराने ट्रैक्टर की डेंटिंग-पेंटिंग कर रैनोवटे करवाया हैं और फिर उसे एक बड़ी क्रेन की मदद से अपने घर की छत पर रखवा दिया हैं।

घर की छत पर 33 साल पुराना ट्रैक्टर लगवाने के लिए कर दिए इतने “लाख” खर्च, किसानो को किया समर्पित
image credits: Flickr

किसान के बेटे ने इसको स्पेशल बनाने के लिए लाइट्स और म्यूजिक सिस्टम लगा देख कर ये ट्रैक्टर दूर से ही लोगों को अपनी तरफ लुभा रहा हैं। एक किसान के बेटे अंग्रेज सिंह अमेरिका से लौटे हैं, दरअसल उन्होंने ऐसा कर के एक तरह से किसानों को सम्मान दिया हैं।इस NRI किसान ने अपना नया मकान बनवाया हैं, उसमें गृहप्रवेश करने से पहले इन्होंने अपने 33 साल पुराने ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखवा दिया हैं।

इस ट्रैक्टर को आधुनिक करने की मदद से नए मकान की तीसरी मंजिल पर रखवाने में कई घंटों तक कड़ी मशक़्क़त लगी थी। इस ट्रैक्टर की एक खास बात ये भी है कि इसे हर रोज रिमोट की मदद से स्टार्ट किया जा सकेगा, ऐसा इसलिए किया जाएगा कि कहीं ये ट्रैक्टर खराब ना हो जाए। राजस्थान के किसान के NRI बेटे अंग्रेज सिंह मल्ली साल 1992 से अमेरिका में रह रहे हैं।

अंग्रेज सिंह का मानना है कि एक किसान के लिए ट्रैक्टर बहुत ज़रूरी होता हैं। यही वजह है कि हर किसान के लिए ट्रैक्टर एक साधारण मशीन नहीं बल्कि विश्वकर्मा स्वरूप पूजनीय औजार होता हैं। इसी ट्रैक्टर की मदद से किसान अपने खेतों में फसल उगा कर अपनी किस्मत बदलने का इंतजार करता हैं।

इसी ट्रैक्टर की बदौलत किसान अपने पूरे परिवार का पेट भर पाता हैं। यही वजह है कि अंग्रेज सिंह ने अपने नए मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर ट्रैक्टर रख कर किसानों को और इस पूजनीय औजार को सम्मान देने का एक प्रयास किया हैं। वह मानते हैं कि ट्रैक्टर किसानी और किसान की मेहनत का प्रतीक होता हैं। जिससे किसान अपना गुज़ारा कर पाता हैं।

यह भी पढ़े: डाक घर में ऐसे खुलवा सकते हैं  किसान विकास पत्र, जाने डिटेल्स 

यह भी देखें:

https://youtu.be/2Wlm2S3KTe8

Tags

Share this story