Success Story: खेत-खलिहान से बनाया करोड़ों का टर्नओवर, जानें कैसे जीरे की खेती उगलती है सोना?

 
Success Story: खेत-खलिहान से बनाया करोड़ों का टर्नओवर, जानें कैसे जीरे की खेती उगलती है सोना?

Success Story: कृषि क्षेत्र में बिजनेस के बहुत अवसर होते हैं। किसान खेत में खूब मेहनत करता है जिसका फल कुछ समय बाद जरूर मिलता है। राजस्थान के जालोर में योगेश जोशी लोगों के सामने एक मिसाल बनकर सामने आये हैं। योगेश के परिवार वाले चाहते थे कि योगेश सरकारी नौकरी करे। योगेश ने कृषि में पढ़ाई करने के बाद खुद खेतीबाड़ी करने का मन बनाया।

योगेश का शुरुआत से खेतीबाड़ी करने में मन लगता था। इसलिए योगेश ने नौकरी करने के बजाय खुद खेती करने का फैसला किया। जीरा की जैविक खेती करने के लिए योगेश ने कई किसानों और कृषि विशेषज्ञों की मदद ली। आज जीरा की खेती करके योगेश ने सैकड़ों किसानों को अपने साथ जोड़ लिया है। योगेश ने सिर्फ खेती के जरिये आज करोड़ों का टर्नओवर बना लिया।

WhatsApp Group Join Now
Success Story: खेत-खलिहान से बनाया करोड़ों का टर्नओवर, जानें कैसे जीरे की खेती उगलती है सोना?

जीरा की जैविक खेती शुरूआती समय में योगेश के लिए काफी मुश्किल वाली थी। योगेश के पास संसाधनों की कमी थी और साथ ही जीरा की खेती में असफल रहे लेकिन फिर भी उसी में डटे रहे। कुछ अलग करने की चाहत ने योगेश को अपने काम के प्रति इतना दिन-रात लगन से काम किया। योगेश ने करीब 2 बीघा जमीन में जीरे की खेती शुरू की। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों से योगेश को काफी सहायता मिली। योगेश ने रैपिड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से फार्म खोली है जिसका करोड़ों में टर्नओवर है।

इसे भी पढ़ें: Business Idea: ऐसा बिजनेस जो महीने भर में दिलाएगा आपको लाखों रूपए, जानें कैसे फल के चिप्स आपको बनाएंगे लखपति?

Tags

Share this story