Gold Price Update: सोना-चांदी के भाव में आज कमी आई है। शनिवार को रेट में गिरावट देखी गई. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज 22 कैरट सोने का दाम 47,950 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,310 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. आपको बता दें कि सोने और चांदी के रेट आल टाइम हाई से फिलहाल कम ही चल रहे हैं।
गिर गया चांदी का भाव
वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज चांदी के रेट में भी आज गिरावट देखी गई, इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 57,800 रुपए देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि इन दिनों रेट पहले के मुताबिक गिरे हुए ही चल रहे हैं.
क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट?
जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है.
Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 48,550 | 52,960 |
मुंबई {Mumbai} | 48,000 | 52,360 |
दिल्ली {Delhi} | 48,150 | 52,530 |
कोलकाता {Kolkata} | 48,000 | 52,360 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,050 | 52,420 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 48,000 | 52,360 |
केरल {Kerala} | 48,000 | 52,360 |
पुणे {Pune} | 48,030 | 52,390 |
वडोदरा {Vadodara} | 48,030 | 52,390 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,050 | 52,420 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,150 | 52,530 |
Gold price today in Indore
इंदौर में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,050 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. कल की तुलना में आज सोने के भावों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
Gold price today in Surat
सूरत में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,050 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,420 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। कल के मुकाबले आज के दामों मे बढ़ोतरी देखी गई हैं।
Gold price today in Kanpur
Kanpur में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,150 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,530 रुपये प्रति दस ग्राम हैं. कल के मुकाबले आज के दामों में क्रमश: 150 और 160रूपये की बढ़ोतरी हुई है।
Gold price today in Rajasthan
राजस्थान (Rajasthan Gold) में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,150 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. कल के मुकाबले आज के दामों में बढ़ोतरी देखी गई हैं।
Gold price today in Bhopal
भोपाल में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,050 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 52,420 रुपये प्रति दस ग्राम हैं. कल के मुकाबले आज के दामों में गिरावट देखी गई है।
Gold price today in Agra
आगरा में आज 22 कैरट वाले सोने का दाम 48,840 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,280 रुपये प्रति दस ग्राम हैं.
कैसे पहचानें सोना असली है या नकली?
कई बार हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि सोने की शुद्धता कैसे जांचें? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस पर लगा हॉलमार्क देखें, जिसे Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता जांचने के लिए दिया जाता है. जोकि कैरट के आधार पर अलग-अलग होता है. जैसे 18 कैरट सोने पर 750, 21 कैरट पर 875 और 22 कैरट सोने पर अधिकतर 916 लिखा होता है. जबकि 23 कैरट पर 958 और 24 कैरट सोने पर 999 लिखा होता है. इस प्रकार, सोना जितने अधिक कैरट का होगा, वह उतना ही शुद्ध होगा. इसी तरह से आप सोने की शुद्धता पहचान सकते हैं. सोने की शुद्धता आप सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप (BIS care app) की मदद से भी जांच सकते हैं. इस एप के जरिए आप ना केवल सोने की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.