आज 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 46,070 और 24 कैरट वाला 47,070 रुपये हुआ, देखें अपने शहर के रेट
Gold Price Today: बाजार की मांग के हिसाब से सोने और चांदी के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं. वहीं पिछले तीन दिन यानि 7 से लेकर 9 सितंबर तक सोने के दाम गिरावट दर्ज की गई है जबकि एक उसके एक दिन बाद ही सोने पर 70 की तेजी देखी गई. वहीं आज बात की करें तो सोने (Gold) और चांदी (Silver) का भाव स्थिर रहा है. गुड्स रिटर्न के मुताबिक आज अगर आप 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 46,070 रुपये देने होंगे. इसके अलावा अगर आप 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना बाजार से लेते हैं तो उसके लिए आपको 47,070 रुपये देने होंगे. हालांकि सोने के दाम आपको हर शहर में थोड़े अलग-अलग ही दिखाई देंगे.
जानें अपने शहर के रेट
City | 22 Carat Gold Today | 24 Carat Gold Today |
Chennai | ₹44,390 | ₹48,390 |
Mumbai | ₹46,070 | ₹47,070 |
Delhi | ₹46,140 | ₹50,340 |
Kolkata | ₹46,440 | ₹49,140 |
Bangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Hyderabad | ₹43,990 | ₹47,990 |
Kerala | ₹43,990 | ₹47,990 |
Pune | ₹45,170 | ₹48,620 |
Vadodara | ₹45,690 | ₹47,090 |
Ahmedabad | ₹45,280 | ₹47,280 |
Jaipur | ₹46,180 | ₹48,290 |
Lucknow | ₹46,140 | ₹50,340 |
Coimbatore | ₹44,390 | ₹48,390 |
Madurai | ₹44,390 | ₹48,390 |
Vijayawada | ₹43,990 | ₹47,990 |
Patna | ₹45,170 | ₹48,620 |
Nagpur | ₹46,070 | ₹47,070 |
Chandigarh | ₹45,790 | ₹48,490 |
Surat | ₹45,280 | ₹47,280 |
Bhubaneshwar | ₹44,390 | ₹48,290 |
Mangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Visakhapatnam | ₹43,990 | ₹47,990 |
Nashik | ₹45,170 | ₹48,620 |
Mysore | ₹43,990 | ₹47,990 |
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है.
वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.
ये भी पढ़ें: आज सोने और चांदी में आई मामूली तेजी, फटाफट जानें अपने शहर का ताजा रेट