Gold Price Update: आज राखी पर सोने ने खाए भाव, चांदी ने भी दिखाए तेवर, जानिए कितना महंगा हुआ सिल्वर और गोल्ड
Aug 11, 2022, 07:00 IST
Gold Price Update: आज राखी के दिन सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रक्षा बंधन होने से बाजार का माहौल इन दिनों काफी गर्म चल रहा है. वहीं आज यानि गुरुवार को सोने के भाव ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिससे ग्राहकों की गर्म जेब पर पड़ना तय है. वहीं आज 10 ग्राम सोना लेने पर आपको करीब 600 रुपए अधिक देने होंगे. हालांकि अगर ग्राहक चांदी का सामान लेता है तो उसका फायदा हो जाएगा. गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज रेट बढ़ने के बाद अब 22 कैरट सोने का दाम 47,550 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,870 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. आपको बता दें कि सोने और चांदी के रेट आल टाइम हाई से फिलहाल कम ही चल रहे हैं ऊपर चढ़ गया चांदी का भाव वहीं बात की जाए चांदी (Silver Price in India) के रेट की तो आज चांदी के रेट में 300 रुपए की मामूली सी कमी आई है, इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 58,700 रुपए देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि इन दिनों रेट पहले के मुताबिक गिरे हुए ही चल रहे हैं. क्या होता है 22 कैरट और 24 कैरट? जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है. Gold Price Today (Sone Ka Bhav)
शहर का नाम | 22 कैरट का भाव (10 gm) | 24 कैरट का भाव (10 gm) |
---|---|---|
चेन्नई {Chennai} | 49,000 | 53,450 |
मुंबई {Mumbai} | 47,950 | 52,310 |
दिल्ली {Delhi} | 48,100 | 52,470 |
कोलकाता {Kolkata} | 47,950 | 52,310 |
बैंगलोर {Bangalore} | 48,000 | 52,360 |
हैदराबाद {Hyderabad} | 47,950 | 52,310 |
केरल {Kerala} | 47,950 | 52,310 |
पुणे {Pune} | 47,980 | 52,360 |
वडोदरा {Vadodara} | 47,980 | 52,360 |
अहमदाबाद {Ahmedabad] | 48,000 | 52,360 |
लखनऊ {Lucknow} | 48,100 | 52,470 |