आज आया उछाल: 22 कैैरट वाला 10 ग्राम सोना हुआ 46,400 और 24 कैरट वाला 47,400 रुपये
Gold Price Today: साप्ताहिक छुट्टी के दिन आज यानि रविवार को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है. जबकि पिछले पांच दिनों से सोने (Gold) की चमक फीकी पड़ रही थी. गुड्स रिटर्न के अनुसार आज सोने पर 200 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 46,400 रुपये देने होंगे. इसके अलावा 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 47,400 रुपये देने होंगे. आपको बता दें कि भारत (Gold Price in Delhi) में फैली कोरोना महामारी के कारण पिछले साल सोने पर जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.
जानें आपके शहर में क्या है सोने का रेट
शहर का नाम | 22 कैैरट वाले सोने के दाम | 24 कैरट वाले सोने के दाम |
Chennai | ₹44,960 | ₹49,050 |
Mumbai | ₹46,400 | ₹47,400 |
Delhi | ₹46,650 | ₹50,900 |
Kolkata | ₹47,000 | ₹49,700 |
Bangalore | ₹44,500 | ₹48,550 |
Hyderabad | ₹44,500 | ₹48,550 |
Kerala | ₹44,500 | ₹48,550 |
Pune | ₹45,820 | ₹49,050 |
Vadodara | ₹46,230 | ₹47,660 |
Ahmedabad | ₹44,980 | ₹46,990 |
Jaipur | ₹46,700 | ₹48,900 |
Lucknow | ₹46,650 | ₹50,900 |
Coimbatore | ₹44,960 | ₹49,050 |
Madurai | ₹44,960 | ₹49,050 |
Vijayawada | ₹44,500 | ₹48,550 |
Patna | ₹45,820 | ₹49,050 |
Nagpur | ₹46,400 | ₹47,400 |
Chandigarh | ₹46,300 | ₹49,050 |
Surat | ₹44,980 | ₹46,990 |
Bhubaneswar | ₹46,340 | ₹48,530 |
Mangalore | ₹44,500 | ₹48,550 |
Visakhapatnam | ₹44,500 | ₹48,550 |
Nashik | ₹45,820 | ₹49,050 |
Mysore | ₹44,500 | ₹48,550 |
ये आंकडें वेबसाइट गुड्स रिटर्न से लिए गए हैं. आपको बता दें कि सोने औऱ चांदी के रेट बाजार की मांग के हिसाब से घटते या बढ़ते रहते हैंं. जिसके कारण सभी शहरों में सोने के रेट काफी- काफी अलग-अलग होते हैंं. क्योंकि तमाम तरह के खर्चों को जोड़ने के बाद ही इसका सही मूल्य तय किया जाता है.
ऐसे करें सोने की पहचान
अगर आपको सोने की पहचान नहीं है कि ये कितने कैरट का है तो चिंता न करें. बता दें कि ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है.
वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.
ये भी पढ़ें: आज सोने के भाव में आई तेजी, चांदी के दाम पहुंचे आसमान पर, जानें अपने शहर का रेट