दुनिया भर में महंगाई अचानक क्यों बढ़ रही है?

 
दुनिया भर में महंगाई अचानक क्यों बढ़ रही है?

महागाई! यह शब्द सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए विषाक्त बनता जा रहा है। पूरी दुनिया ही महागाई से त्राहिमाम है। लेकिन सवाल वही पर खड़ा है। एकाएक पूरी दुनिया में आई महंगाई की वजह क्या हैं? अमेरिका जैसे देश में एक तरफ जहाज़ सामानों से लदे कंटेनर उतारने का इंतज़ार कर रहा है तो दूसरी तरफ देश के भीतर दुकानों में सामान की कमी हो रही।

https://twitter.com/f_wintersberger/status/1454708782932582406?t=ZJarYzIjbuzJEBT-W67lMQ&s=19

•सप्लाई चेन में रुकावटें

विश्व भर में देखने को मिल रहा है कि वैश्विक स्तर पर एक अलग तरह का ट्रेंड देखा जा रहा है कि उत्पादन के लिए ज़रूरी चीज़ों की कमी के कारण नया सामान बाज़ार में आ ही नहीं रहा और क़ीमतें बढ़ रही हैं। असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

उत्पादन में कमी का सबसे बड़ा कारण उत्पादकों का लिया एक फ़ैसला है। फैसला जिसमें ऑटो इंडस्ट्री ने सेमीकंडक्टर्स के ऑर्डर कैंसिल करने का फ़ैसला लिया। बाद में बाज़ार खुले और कंपनियों ने तेज़ी से ऑर्डर देने शुरू किए, हालांकि तब तक उत्पादन क्षमता काफी कम हो चुकी थी।

https://twitter.com/Schuldensuehner/status/1459069023153537037?t=VKYe-7ckMqLw46pao2H2FQ&s=19

•कामगारों की समस्या

सवाल होगा कि काम रुका हुआ है और कामगारों की ज़रूरत है तो फिर कमी क्यों? जबकि वैश्विक स्तर पर बेरोज़गारों की संख्या बढ़ी ज़रूर है। वजह है कि सभी लोग लाइसेंस के बिना उत्पादन या सप्लाई का काम नहीं कर सकते। जबकि अमेरिका में 1 करोड़ से अधिक पद खाली पड़े हैं, ये रिकॉर्ड संख्या है।

•जलवायु परिवर्तन और उत्पादन

बीते साल और इस साल धरती ने महामारी के अलावा जलवायु परिवर्तन का असर भी देखा गया है। जिस वजह से दुनिया के कई हिस्सों में फ़सलें बर्बाद हुई हैं। बारिश और तूफ़ान ने जहां भारत में सब्जियों की खेती को नुक़सान पहुंचाया, तो अमेरिका में आंधी तूफ़ान ने कपास की खेती नष्ट कर दी।

https://youtu.be/cQTmAPyqYB0

ये भी पढ़ें: घर बैठें आसान तरीके से बनाइए राशन कार्ड

Tags

Share this story