HSSC CET Result 2022: हरियाणा एसएससी ने घोषित किया सीईटी रिजल्ट, जानें कहां और कैसे देखें परीक्षा परिणाम?

 
HSSC CET Result 2022: हरियाणा एसएससी ने घोषित किया सीईटी रिजल्ट, जानें कहां और कैसे देखें परीक्षा परिणाम?

HSSC CET Result 2022: हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। बता दें कि उम्मीदवार अपना हरियाणा एसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर देख सकते हैं और अपना एचएसएससी सीईटी 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

7.5 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

इस परीक्षा के लिए 11.36 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में सिर्फ 7.5 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। बता दें कि हरियाणा एसएससी ने सीईटी 2022 के लिए आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए थे और इसके बाद परीक्षा 5 व 6 नवंबर को आयोजित की गई थी।आयोग ने परीक्षा के बाद आंसर-की 7 दिसंबर को जारी किए थे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 11 दिसंबर तक स्वीकर किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 को 10 जनवरी 2023 को घोषित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
HSSC CET Result 2022: हरियाणा एसएससी ने घोषित किया सीईटी रिजल्ट, जानें कहां और कैसे देखें परीक्षा परिणाम?

ऐसे करें डाउनलोड HSSC CET Result 2022

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद नये वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज परे उम्मीदवारों को दिए गए हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद परिणाम से सम्बन्धित आयोग द्वारा जारी नोटिस ओपेन होगा, जिसमें एचएसएससी सीईटी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक दिया गया है।
  • इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं और फिर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर लॉग-इन कर पाएंगे।
  • इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Winter Vacation- कड़ाके की ठंड को देखते हुए यूपी में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

Tags

Share this story