MHT CET Results 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के परिणाम हुए जारी,यहां चेक करें अपना रिजल्ट

 
MHT CET Results 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के परिणाम हुए जारी,यहां चेक करें अपना रिजल्ट

MHT CET Results 2022: राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज 15 सितंबर, 2022 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के परिणाम को जारी कर दिया गया है।उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org और mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट (MHT CET Result 2022) चेक कर सकते हैं।इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

PCM ग्रुप के लिए MHT CET 2022 परीक्षा 5 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की गई थी। साथ ही, PCB ग्रुप के लिए यह 12 अगस्त से 20 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया गया था।ये दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी‌।

WhatsApp Group Join Now

कैसे देखें MHT CET Results 2022

अपना एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2022 देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिखाए गए रिजल्ट लिंक पर टैप करना होगा, इसके बाद अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद छात्र का एमएचटी सीईटी स्कोरकार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखेगा। छात्र इस डाउनलोड करके एक प्रिंट ले लें।

PCB Group Result 2022 Direct Link

PCM Group Result 2022 Direct LInk

रिजल्ट के बाद एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022

एमएचटी सीईटी 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद, इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस एमएचटी सीईटी 2022 रिजल्ट और काउंसलिंग के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. एमएचटी सीईटी या महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा, इंजीनियरिंग और टैक्नॉलॉजी, कृषि और फार्मेसी से जुड़े स्नातक कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन CET, महाराष्ट्र करता है।

ये भी पढ़ें: NEET PG Counselling 2022- MCC ने शुरू की नीट पीजी की काउंसलिंग,यहां जानें रजिस्ट्रेशन करने का सही तरीका

Tags

Share this story