NEET PG Counselling 2022: MCC ने शुरू की नीट पीजी की काउंसलिंग,यहां जानें रजिस्ट्रेशन करने का सही तरीका

 
NEET PG Counselling 2022: MCC ने शुरू की नीट पीजी की काउंसलिंग,यहां जानें रजिस्ट्रेशन करने का सही तरीका

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC आज, 15 सितंबर, 2022 से एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 से शुरू करने जा रहा है। बता दें कि NEET PG काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मोप अप राउंड और फिर ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड होंगे।राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहे हैं।उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू कर सकते हैं।

NEET PG Counselling 2022 राउंड 1 शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन और पेमेंट - 15 सितंबर, 2022 से शुरू।

रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की अंतिम तारीख - 23 सितंबर, 2022 दोपहर 12 बजे तक।

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग - 20 सितंबर, 2022 से शुरू।

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तारीख - 25 सितंबर, 2022 रात 11:55 बजे तक।

उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन - 23 से 24 सितंबर, 2022।

WhatsApp Group Join Now

सीट आवंटन की प्रक्रिया - 26 से 27 सितंबर, 2022 तक।

राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट - 28 सितंबर, 2022।

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग - 29 सितंबर, 2022 से 4 अक्टूबर, 2022 तक।

कैसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, “PG Medical Counselling” टैब पर क्लिक करें।

एक नया पेज दिखाई देगा, "Online Registration" लिंक पर क्लिक करें।

NEET PG रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।

NEET PG काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्टर करें।

पेमेंट करें और फॉर्म जमा करें।

फाइनल फार्म डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

NEET PG Counselling 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज

कक्षा 10 की मार्कशीट।

जन्म प्रमाणपत्र।

एमबीबीएस मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट।

नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड।

नीट पीजी 2022 रिजल्ट लेटर।

इंटर्नशिप प्रमाण पत्र।

एमसीआई/एसएमसी द्वारा जारी स्थायी/अंतिम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।

वैलिड आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी।

विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

ये भी पढ़ें: 16 सितंबर से शुरू होगी UPSC CSE Mains की परीक्षा,एग्जाम देते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Tags

Share this story