{"vars":{"id": "109282:4689"}}

UPSC Interview Questions: भारत का 'बोस्टन' किसे कहा जाता है?

 

UPSC Interview Questions: UPSC परीक्षा को पास कर आईएएस आधिकारी बनने का सपना लाखों विद्यार्थी देखते हैं. बता दें कि ऐसी बहुत सी प्रितियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी का आईक्यू और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे कुछ सवाल पूछे जाते है. कई बार विद्यार्थी इन सवालों का जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू तक पहुचंने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आये हैं जो UPSC व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.

UPSC Interview Questions

pixabay

तो आइये जानते हैं कुछ आसान से सवालों के बारे में

सवाल 1 - चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(क) सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर
(ख) नील्स रिबर्ग फिनसेन
(ग) डॉ हरगोविन्द खुराना
(घ) अमर्त्य सेन 

सवाल 2 - भारतीय सिनेमा का जनक किसे कहा जाता है?
(क) देविका रानी
(ख) दादा साहब फालके
(ग) लूमियर ब्रदर्स
(घ) अन्य 

सवाल 3 - भारत का 'बोस्टन' किसे कहा जाता है?
(क) अहमदाबाद
(ख) वड़ोदरा
(ग) मुम्बई
(घ) सूरत 

सवाल 4 - विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी कौन सी है?
(क) रोन
(ख) राइन
(ग) मिसीपिसी
(घ) नील 

सवाल 5 - चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण दिया था?
(क) शैव धर्म
(ख) वैष्णव धर्म
(ग) जैन धर्म
(घ) बौद्ध धर्म

सवाल 6 - इटली की तलवार किसे कहा गया है?
(क) मेजिनी
(ख) कैवूर
(ग) गैरीबाल्डी
(घ) इनमें से कोई नहीं 

सवाल 7 - राज्य सभा कब भंग होती है?
(क) 4 साल बाद
(ख) 6 साल बाद
(ग) संकटकाल में
(घ) कभी नहीं 

सवाल 8 - मस्तानी किस शासक की प्रेयसी थी?
(क) बाजीराव पेशवा
(ख) नाना साहब
(ग) शाहू महराज
(घ) शेरशाह 

सवाल 9 - निम्नलिखित मुगल शासकों में से किसे 'प्रिन्स ऑफ बिल्डर्स' के नाम से पुकारा जाता है?
(क) अकबर
(ख) बाबर
(ग) शाहजहां
(घ) जहांगीर 

सवाल 10 - शिवाजी के प्रशासन में पेशवा किसे कहा जाता था?
(क) रक्षामंत्री
(ख) धार्मिक मामलों का मंत्री
(ग) मुख्यमंत्री
(घ) न्यायमंत्री

यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (ग) डॉ हरगोविन्द खुराना
2. (ख) दादा साहब फालके
3. (क) अहमदाबाद
4. (ख) राइन
5. (क) शैव धर्म
6. (ग) गैरीबाल्डी
7. (घ) कभी नहीं
8. (क) बाजीराव पेशवा
9. (ग) शाहजहां
10. (ग) मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: IAS Interview Questions- ऐसा कौन सा रूम होता है जिसमे न खिड़की होता है न दरवाजा? अधिकतर ने दिया गलत जवाब