क्रिकेट के बाद अब Dhoni दिखेंगे सुपरहीरो के अवतार में, 'अर्थव' का जारी हुआ टीजर

 
क्रिकेट के बाद अब Dhoni दिखेंगे सुपरहीरो के अवतार में, 'अर्थव' का जारी हुआ टीजर

भारतीय क्रिकेटर के रूप में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) देश के लाखों लोगों की जान हैं. महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही की फैन फॉलोइंग लाखों- करोड़ों में हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम के चर्चे हैं. लेकिन भारतीय पूर्व क्रिकेटर की उपलब्धि के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं.

दसअसल, हाल ही में कैप्टन धोनी ने फेसबुक के जरिए अपनी ग्राफिक नोबेल अथर्व (Atharva) का टीजर जारी किया है. जिसमें वह एक सुपर हीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं. अपनी फेसबुक पर इस ग्राफिक नोबेल का टीजर जारी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कैप्शन में लिखा है कि, "मैं अपने नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए काफी खुश हूं।"

WhatsApp Group Join Now
https://youtu.be/_Y16KUK9Kyw

आपको बता दें, धोनी और साक्षी ने "Dhoni entertainment" की कंपनी बनाई गई थी.यह ग्राफिक नोबेल महेंद्र सिंह धोनी की इसी एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है. इस नोवल को रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया है तथा इस ग्राफिक उपन्यास का निर्माण कार्य Virzu studio और MIDAS deals प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है.

https://twitter.com/LMKMovieManiac/status/1488847834539765762

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा जारी किए गए इस टीजर वीडियो में धोनी एक एनिमेटेड योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. इस ग्राफिक नोवेल का पूरा नाम अथर्व: द ओरिजिन (Atharva the origin) है. धोनी के इस नए अवतार को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इस ग्राफिक नोबेल के निर्माण के बारे में बताते हुए कहा, 'यह नोबल ग्राफिक एक पौराणिक कथा पर आधारित है जो कि विज्ञान से भी जुड़ी हुई है. इसके साथ ही इसमें एक अघोरी की यात्रा की पड़ताल की गई है.'

Tags

Share this story