Akshara Singh का भोजपुरी फिल्मों से बिग बॉस OTT तक का सफर, साथ ही जानें बॉयफ्रैंड से जुड़ी कुछ बातें

 
Akshara Singh का भोजपुरी फिल्मों से बिग बॉस OTT तक का सफर, साथ ही जानें बॉयफ्रैंड से जुड़ी कुछ बातें

भोजपूरी सिनेमा के एक्टर्स भी आए दिन सुर्खियों में नज़र आने लगें हैं। आप सभी को शायद अंदाज़ा न हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के अलावा भी कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके अदाओं पर लोग कायल है। जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग की ताल पर्दे पर परफैक्ट मिक्सचर बनकर नज़र आती है। खूबसूरती के साथ-साथ इनका बोल्ड लुक भी लोगों को दिवाना बना देता है।

दरअसल आज हम बात करने जा रहे हैं उस भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में जिनकी अदाओं की गूंज अब बिहार के साथ-साथ देश के और भी हिस्सों में होने लगी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बारे में। जिनकी एक्टिंग और डांस पर लोग फिदा, जिनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे बिहार में है। बल्कि खास बात तो यह भी है कि इन दिनों ये चहरा बिग-बॉस ओटीटी में नज़र आया था। यहां तक कि लोग इन्हें बिग-बॉग के घर में काफी पसंद भी कर रहे थे। हालांकि अक्षरा को बिग बॉस OTT हाउस से बहार होना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now

तो आज हम आप सभी को अक्षरा और उनकी ज़िदंगी से जुड़ी कुछ खास बातें जिसकी जानकारी शायद आपमें से किसी को न हो। तो चलिए शुरु करते हैं।
अक्षरा का जन्म बिहार के पटना में 30 अगस्त 1993 को हुआ था। इनके पिता का नाम बिपिन सिंह और माता का नाम नीलिमा सिंह है। जो कि दोनों खुद भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कदम जमाते है। अक्षरा को शुरुवात से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रही है। इनके लुक्स, एक्टिंग और इनके डांस का कॉम्बीनेश एंटरटेनमैंट का परफैक्ट पैकेज है।

आपको बता दे कि अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2011 में फिल्म (प्राण जाए पर वचन न जाए) के ज़रिए डेब्यू किया था। इनका हसीन चहरा पर्दे पर सभी के मन को मोह ले गया था। जिसके बाद भोजपुरी में यह नाम सुर्खियां बटोरने लगा। इसके बाद अगले साल ही यानि साल 2012 में अक्षरा फिल्म सौगंध गंगा मैया के में नज़र आईं। पहली डेब्यू फिल्म हिट होने कारण अक्षरा के कदम भोजपुरी में जमना शुरु हो चुके थे। जिसके बाद इन्हें फिल्मों में काम मिलता गया और वक्त के साथ-साथ अक्षरा का नाम बिहार की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गया। यह अभनेत्री एक्शन,ड्रामा और रोमैंस जैसे किसी भी सीन में फिट हो जाती हैं। कभी-कभीइनकी बोल्डनैस का पारा सब पर भारी पड़ जाता है।

भोजपुरी वीडियोस के लिए यहाँ क्लिक करें

https://youtu.be/VFqFRqEPjiQ

अगर बात करें इनकी टीवी सिरियल जर्नी की, तो अक्षरा ने साल 2015 में ज़ी टीवी के एक धाराविक शो काला टीका से अपने टीवी-सिरियल करियर की शुरुआत की थी। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं और इनकी फैन-फॉलोइंग भी लाखों की गिनती में होने लगी है।

अब अगर बात करें कुछ कोंट्रोवर्शियल, तो आप सभी ने इन्हें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ गानों में तो ज़रुर देखा होगा। जी हां वही गानें जिनमें यह पवन के साथ झटकेदार डांस करते हुए और बोल्डलुक में नज़र आती हैं। इस बीच काफी अफवाहे उजागर हुई थीं के पवन सिंह इनके बॉयफ्रैंड रह चुके हैं। लेकिन कुछ आपसी रंजिशों के कारण अब दोनों साथ साथ नहीं हैं।
फिलहाल तो सभी बिग बॉस ओटीटी अक्षरा सिंह पर खास नज़र बनाए हुए हैं। जिस बीच दर्शक वहां क्रिएट कॉट्रोवर्सी का भी मज़ा लेते हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी वीडियो: Akshara Singh ने अपने दर्द भरे गानों से फैंस के आखों में लाए आसूं

भोजपुरी वीडियो: Akshara Singh और Pawan Singh के लव सॉन्ग ने मचाया पुरे यूपी- बिहार में धमाल, देखें वीडियो…

Tags

Share this story