Seema Deo Death: नहीं रहीं फिल्म 'आनंद' की एक्ट्रेस सीमा देव, 81 साल की उम्र में हुआ निधन
Seema Deo Death: मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकार सीमा देव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है, बता दे लंबे समय से बीमारी से ग्रसित सीमा देव का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है, आपको बता दे की सीमा के देहांत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, साथ ही सिनेमा जगत को उनकी मौत से भारी नुकसान भी हुआ है मराठी फिल्मों के अलावा सीमा देव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कमल की एक्टिंग दिखाई है और लोगों का दिल जीत है।
नहीं रहीं एक्ट्रेस सीमा देव
आपको बता दे की सीमा देव अभिनेता रमेश दुबे की पत्नी और निर्देशक अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं उनके छोटे बेटे अजिंक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। बताया जाता है कि सीमा देव कई सालों से बीमार चल रही थीं. वह अल्जाइमर नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली, सीमा की बीमारी का खुलासा उनके बेटे अजिंक्य देव ने साल 2020 में सोशल मीडिया पर किया था। और बताया था कि- ''उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी भलाई के लिए हर दिन काम कर रहा है। प्रार्थना करता है।
80 से ज्यादा फिल्मों में किया है
सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। सीमा देव ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आई थीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1960 में मराठी फिल्म 'मिया बीवी रजा' से की थी। इसके बाद सीमा ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'आनंद' में भी अहम भूमिका निभाई।