Bigg Boss 15, Weekend Ka Vaar: पहले ही हफ्ते में Sahil Shroff हुए घर से बेघर

 
Bigg Boss 15, Weekend Ka Vaar: पहले ही हफ्ते में Sahil Shroff हुए घर से बेघर

नई दिल्लीः बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के नए सीजन की शुरुआत हुए पूरा एक हफ्ता हो चुका है। शो को सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं और 9 अक्टूबर को पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) हुआ था। तो आज हम आपको बताते है कि शो में दूसरे वीकेंड का वार पर क्या खास हुआ।

श्रीलंकन सिंगर योहानी

बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार के दूसरे दिन सलमान खान आते हैं और श्रीलंकन सिंगर योहानी (Yohani) का शो में स्वागत करते हैं। इसके बाद योहानी अपना चर्चित गाना जो आज कल सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है, गातीं हैं और फिर सलमान खान को गाना गाने के लिए बोलती हैं। सलमान खान उनका गाना गाते हैं लेकिन लिरिक्स को सही से नहीं पकड़ पाते हैं। योहानी बॉलिवुड गाने को भी गाती हैं। फिर सलमान खान से विदा लेकर योहानी चली जाती हैं।

WhatsApp Group Join Now

डोनल है सबसे रिलैक्स

सलमान खान, योहानी को विदा करने के बाद घरवालों से रूबरू होते हैं और कुछ खट्टी- मीठी बात-चीत करतें हैं। इसके बाद वह पूछते हैं कि सभी घरवालों में सबसे ज्यादा कौन रिलैक्स फील कर रहा है। इस पर डोनल बिष्ट बोलती हैं कि वह इस घर में सबसे ज्यादा रिलैक्स फील करती हैं।

साम दाम दंड भेद

सलमान खान कहते हैं कि इस बार घर में अभी तक एक शब्द 'साम दाम दंड भेद' का इस्तेमाल खूब हो रहा है। सलमान खान घरवालों से इस शब्द का मतलब पूछते हैं तो सबसे पहले सिंबा नागपाल बताते हैं लेकिन वह सही नहीं बता पाते हैं। इसके बाद सलमान खान के कहने पर विशाल कोटियान सही मतलब बताते हैं।

सवाल रूम

सलमान खान घरवालों से एक-दूसरे के बारे में उनकी राय पूछते हैं। सलमान खान निशांत भट्ट, अकासा सिंह और उमर रियाज को अगल रूम में भेज देते हैं। फिर सलमान खान तीनों से एक-एक करके घरवालों के बारे में सवाल करते हैं। इन तीनों के जवाब देने के बाद सलमान खान घरवालों से उनकी सहमति जानते हैं।

सलमान खान के सभी घरवालों से सबसे ज्यादा अस्वच्छ सदस्य का नाम पूछते है तो सभी उमर रिजाय, मायशा अय्यर का नाम लेते हैं। फिर यहां से घर में चर्चा शुरू हो जाती है। सलमान खान घरवालों से कहते हैं कि वह थोड़ी देर में लौट रहे हैं। सलमान खान के जाने के बाद भी घर में बहस का माहौल बना रहता है। ईशान सहगल और मायशा का डोनल बिष्ट के साथ जमकर बहस होती है। उधर, मायशा रोने लगती हैं तो ईशान उन्हें समझाता है।

निक्की ने लिया प्रतीक का पक्ष

करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, नेहा भसीन और निक्की तंबोली अपने फेवरेट सदस्य को लेकर राय रखते हैं। इस दौरान निक्की तंबोली प्रतीक सहजपाल को सपॉर्ट करती हैं तो करण पटेल और अर्जुन बिजलानी दोनों करन कुंद्रा और जय भानुशाली के स्पोर्ट में आते हैं। करण और अर्जुन प्रतीक की गलतियों के बारे में बाते करते हैं तो निक्की कहती हैं कि गलतियां सभी करते हैं। निक्की, करण और अर्जुन लगातार प्रतीक को लेकर ही बात करते रहते हैं। वहीं, नेहा भसीन भी प्रतीक का फूल सपॉर्ट करती हैं।

साहिल हुए घर से बेघर

सलमान खान घरवालों से कहते हैं कि अब एक सदस्य का घर से जाने का समय आ गया है। इसके बाद सलमान खान सभी की धड़कनें तेज कर देते हैं और आखिर में वह साहिल श्रॉफ को घर से बेघर होने के लिए नाम लेते हैं। साहिल घरवालों से विदा लेकर घर से चले जाते हैं।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1447247720331292675?s=20

नवरात्रि स्पेशल

फिर सलमान खान स्टेज पर राहुल वैद्य और निया शर्मा का स्वागत करते हैं। सलमान खान दोनों से बात-चीत करते हैं। राहुल और निया घर के अंदर जाते हैं और घरवालों के साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं। इसके बाद वर दोनों घरवालों से विदा लेकर चले जाते हैं। फिर आस्था गिल घर के अंदर आती हैं और अपने गानों पर घरवालों को खूब नचाती हैं। इसके बाद तमाम सिंगर सेलिब्रेटी आते हैं और घरवालों के साथ नवरात्रि का फूल ऑन जश्न मनाते हैं।

ये भी पढ़े: पहले ही ‘Weekend Ka Vaar’ पर Salman Khan ने लगाई Pratik की वाट

जरूर देखें: Big Boss 15: जानिए सलमान खान के इस शो के लिए कितनी फीस लेते हैं कंटेस्टेंट

https://www.youtube.com/watch?v=wfVnIPTgAHA

Tags

Share this story