{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Anushka Sharma से लेकर Kapil Sharma तक, 2021 में बच्चों का स्वागत करने वाले सितारें

 

नई दिल्लीः साल 2021 कई सेलेब्रिटीज के लिए एक वरदान साबित हुआ। लेकिन आपको बता दें, हम केवल सफल फिल्म परियोजनाओं के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम यहां उन बड़ी हस्तियों की बात कर रहे हैं, जिनके घर इस साल 2021 में बच्चों की किलकारी गुंजी। अब इन सेलेब्स की खुशी को अपने शब्दों में बया नहीं कर सकते, लेकिन हम निश्चित रूप से साल खत्म होने से पहले उनकी खुशी का जश्न जरूर मना सकते हैं। अब चाहे वह सरोगेसी के माध्यम से हो या सी-सेक्शन के मदद से, तो आइए आज बात करते है उन फिल्मी सितारों की जिन्हें इस साल माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। वामिका की झलकियां Virushka अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के दूसरे बच्चे जेह का जन्म इसी साल 21 फरवरी को हुआ था। साथ ही बता दें, सैफ-करीना चार साल के तैमूर के माता-पिता भी हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) ने 3 अक्टूबर, 2021 को एक नन्ही सी जान का अपने घर स्वागत करते हुए दूसरी बार माता-पिता बनने का सौभाग्य किया। बता दें, दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मेहर है।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा (Dia Mirza)और उनके पति वैभव रेखी (Dia Mirza Husband) ने इस साल 14 मई को अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी का स्वागत किया। आपको बता दें, दोनों इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधें थे। साथ ही बता दें, वैभव की पहली शादी से एक 12 साल की बेटी भी है।

नीति मोहन

प्लेबैक सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) ने साल 2019 में निहार पांड्या से शादी की थी। साथ ही इस साल जून में अपने पहले बच्चे, आर्यवीर स्वागत किया।

प्रीति जिंटा

आपको बता दें, बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta)मां बनीं। साथ ही प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने इस साल अपने जुड़वां बच्चों के स्वागत के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना।

https://www.youtube.com/watch?v=-YLO7GdiSeY

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने इस साल अपने बेटे देवयान मुखोपाध्याय का अपने घर स्वागत किया।

लिसा हेडन

अभिनेत्री-मॉडल लिसा हेडन (Lisa Haydon) और उनके पति डिनो लालवानी ने तीसरी बार माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया और इस साल अपनी बच्ची लारा का स्वागत किया। साथ ही बता दें, दंपति के दो बेटे भी हैं- जैक और लियो।

कार्डी बी

अमेरिकन सिंगर कार्डी बी और ऑफ़सेट ने 4 सितंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया और इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की बाहों में लिपटे बच्चे की तस्वीर के साथ इस खबर की घोषणा की।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा (Kapil Sharam) और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने फरवरी 2021 में दूसरी बार माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस जोड़े ने इस साल अपने घर दूसरे बच्चे का स्वागत किया। आपको बता दें, कपिल और गिन्नी ने 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और वर्ष 2019 में अपने पहले बच्चे- अनायरा का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: Celeb Weddings 2021- बॉलीवुड के ये सितारें जिन्होंने इस साल लिए सात वचन

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=H1UKQIqsAOI
https://www.youtube.com/watch?v=mkDM_dqwrZU