Jennifer Lopez-Ben Affleck किस करते हुए कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'Bennifer'

 
Jennifer Lopez-Ben Affleck किस करते हुए कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'Bennifer'

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर, एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों अपने मंगेतर एलेक्स के साथ ब्रेकअप होनें के बाद वह 'बैटमैन' यानी बेन के साथ नज़र आई थी। दोनों एक साथ वेकेशन पर गए थे। दोनों का रियूनियन काफी सरप्राइजिंग था।

जेनिफर और बेन ने अपने रिलेशन में आने वाली सारी अटकलों को मजबूती दी है। उन दोनों को कैलिफोर्निया में स्थित एक रेस्टुरेंट में किस करते देखा गया।

रविवार को ये कपल मलीबू के एक रेस्टुरेंट में थे और उनकी किस करते हुए तस्वीर कैमरा में कैद हो गई थी। पीपल मैगजीन के मुताबिक वो दोनों जेनिफर की बहन लिंडा लोपेज का जन्मदिन मनाने आए थे। इसी दौरान दोनों की रोमांटिक किस कैमरा की नज़र से नहीं बच पाई। उनकी यह फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बेन और जेनिफर के रियूनियन रिलेशनशिप की खबरें अप्रैल से ही काफी चर्चा में हैं। दरअसल एलेक्स के साथ ब्रेकअप के बाद जेनिफर बेन के साथ ही टाइम स्पेंड करती नज़र आई थी। बेन को जेनिफर के घर के बाहर काफी बार देखा गया था। मई में दोनों मोनटंड एक शॉर्ट ट्रिप पर भी गए थे। उसके बाद वो दोनों लॉस एंजेलिस और मियोमी में भी एक साथ दिखे थे।

WhatsApp Group Join Now

जब बेन और जेनिफर ने तोड़ी थी शादी

आपको ये मालूम होगा की बेन और जेनिफर एक बार अपनी सगाई तोड़ चुके हैं। उन्होंने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था। फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद थी, जिसकी वजह से फैंस ने उनका क्यूट नाम रखा था 'बेनिफर'। दोनों ने तो साल 2003 में शादी का ऐलान किया था लेकिन शादी के कुछ दिन पहले उन्होंने इसे पोसपोंड कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2004 में अपनी शादी कैंसल कर दी थी और वहीं उनके रिलेशनशिप का फुलस्टॉप हो गया था। पर अब दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।

यह भी पढ़ें: जब Dimple Kapadia का 15 साल बड़े Rajesh Khanna पर आया दिल, Sunny Deol संग भी उड़ी अफेयर की खबरें

Tags

Share this story