Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में ये सितारे आएंगे बनकर बाराती, प्रीमियर पर होगा धमाल

 
Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में ये  सितारे आएंगे बनकर बाराती, प्रीमियर पर होगा धमाल

Swayamvar Mika Di Vohti: बॉलीवुड स्टार सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्दी अपना स्वयंवर करने वाले हैं. उनके शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है. इस रिएलिटी शो में मीका सिंह अपनी होने वाली दुल्हनिया तलाश करेंगे. जी हां मीका का स्वयंवर शो जल्दी टीवी पर आने वाला है. आपको बता दें कि उनके स्वयंवर में अलग-अलग देश और प्रांत से आई हुई लड़कियां भाग लेंगी. इन्हीं कुड़ियों में से कोई एक बनेगी मीका सिंह की दुल्हनिया.

ये सितारे लगाएंगे चार चांद

Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में ये  सितारे आएंगे बनकर बाराती, प्रीमियर पर होगा धमाल

मीका सिंह जल्द ही अपने आने वाले शो स्वयंवर मीका दी वोटी (Swayamvar Mika Di Vohti) में अपनी दुल्हनिया तलाश करेंगे. शो के प्रोमो मिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किए हैं जिसमें अभी तो सिर्फ चार लड़कियां दिखाई गई हैं लेकिन बताया जा रहा है कि शो में कुल 12 लड़कियां भाग लेंगी और इन्हीं में से मीका सिंह अपनी होने वाली पत्नी सेलेक्ट करेंगे.

WhatsApp Group Join Now

दलेर मेहंदी अपने छोटे भाई मीका सिंह को आशीर्वाद और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे वही उनके काफी अच्छे दोस्त सिंगर शान इस शो को होस्ट करेंगे और मीका सिंह को उनकी दुल्हनिया ढूंढने में उनका साथ देंगे.

Mika Singh स्वयंवर को लेकर हैं एक्ससिटेड

हाल ही में मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर की जिनमें स्वयंबर की तैयारियों दिखाई जा रही हैं. वीडियो में कपिल शर्मा, दिलेर मेहंदी और शान को भी देखा जा रहा है. यह कलाकार मीका सिंह के शो के प्रीमियर पर चार चांद लगाएंगे.

इस दिन शुरू होगा स्वयंवर

फैंस को मीका के स्वयंवर का बेसब्री से इंतजार है. यह आज से 5 दिन बाद यानी 19 जून को शुरू होगा. इस शो का टेलीकास्ट स्टार भारत पर रात 8:00 बजे किया जाएगा. आपको बता दें कि मीका सिंह के स्वयंवर में 12 लड़कियां भाग लेंगी जो अलग-अलग देश और कोने से आई हैं. अब देखना यह है कि इन 12 लड़कियों में से कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनती है.

ये भी पढ़ें: Ranbir-Alia के दिए हुए नेग को किन्नरों ने किया वापस, डिमांड सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

ये भी देखें: Actor Yash Net Worth: बस ड्राइवर के बेटे से कैसे एक्टर बने सुपरस्टार? आज करोड़ों में है इनकम

https://youtu.be/QwMjKi_QfMU

Tags

Share this story