Swayamvar Mika Di Vohti: 12 लड़कियों में से कोई एक बनेगी मीका सिंह की दुल्हनियां, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटिड

 
Swayamvar Mika Di Vohti: 12 लड़कियों में से कोई एक बनेगी मीका सिंह की दुल्हनियां, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटिड

Swayamvar Mika Di Vohti: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही अपना स्वयंवर करने वाले हैं. अपने नए शो को लेकर मीका सिंह काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस रिएलिटी शो में मीका सिंह अपनी होने वाली दुल्हनिया तलाश करेंगे. जी हां मीका का स्वयंवर शो जल्दी टीवी पर आने वाला है. इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि उनके स्वयंवर में अलग-अलग देश और प्रांत से आई हुई लड़कियां भाग लेंगी. इन्हीं कुड़ियों में से कोई एक बनेगी मीका सिंह की दुल्हनिया.

12 लड़कियों में मीका चुनेंगे अपनी दुल्हनिया

मीका सिंह जल्द ही अपने आने वाले शो स्वयंवर मीका दी वोटी (Swayamvar Mika Di Vohti) में अपनी दुल्हनिया तलाश करेंगे. शो के प्रोमो मिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किए हैं जिसमें अभी तो सिर्फ चार लड़कियां दिखाई गई हैं लेकिन बताया जा रहा है कि शो में कुल 12 लड़कियां भाग लेंगी और इन्हीं में से मीका सिंह अपनी होने वाली पत्नी सेलेक्ट करेंगे.

WhatsApp Group Join Now

मीका सिंह ने शेयर की फोटोस

हाल ही में मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर की जिनमें स्वयंबर की तैयारियों दिखाई जा रही हैं. वीडियो में कपिल शर्मा, दिलेर मेहंदी और शान को भी देखा जा रहा है. यह कलाकार मीका सिंह के शो के प्रीमियर पर चार चांद लगाएंगे.

इस दिन शुरू होगा स्वयंवर

Swayamvar Mika Di Vohti: 12 लड़कियों में से कोई एक बनेगी मीका सिंह की दुल्हनियां, प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटिड

फैंस को मीका के स्वयंवर का बेसब्री से इंतजार है. यह आज से 5 दिन बाद यानी 19 जून को शुरू होगा. इस शो का टेलीकास्ट स्टार भारत पर रात 8:00 बजे किया जाएगा. आपको बता दें कि मीका सिंह के स्वयंवर में 12 लड़कियां भाग लेंगी जो अलग-अलग देश और कोने से आई हैं. अब देखना यह है कि इन 12 लड़कियों में से कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनती है.

ये भी पढ़ें: Ranbir-Alia के दिए हुए नेग को किन्नरों ने किया वापस, डिमांड सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

ये भी देखें: Actor Yash Net Worth: बस ड्राइवर के बेटे से कैसे एक्टर बने सुपरस्टार? आज करोड़ों में है इनकम

https://youtu.be/QwMjKi_QfMU

Tags

Share this story