बॉलीवुड में चलता हैं इन बिहारी सुपरस्टार का जलवा, जानें कितने हैं पढ़ें लिखेंं

 
बॉलीवुड में चलता हैं इन बिहारी सुपरस्टार का जलवा, जानें कितने हैं पढ़ें लिखेंं

आज हम बिहार के कुछ फेमस बॉलीवुड सितारों के एजुकेशन के बारे में जानेंगें। शुरुवात करते है पंकज त्रिपाठी से।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

कालीन भैया के नाम से फेमस हुए पंकज त्रिपाठी का जन्म गोपालकुंज जिले के बेलकुंड गांव में हुआ था। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की है। कई जगह नौकरी करने के बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिला। फिर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपना दाखिला ले लिया था। वहां उन्होंने जम कर मेहनत की और एक्टिंग सीखा। अपनी डिग्री पूरा होने के बाद वह मुंबई आ गए ऑडिशन के लिए। शुरुवाती दौड़ में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन कुछ समय बाद उनकी मेहनत ने रंग लाई और आज वह बॉलीवुड के मशहूर चेहरों में से एक हैं।

(Manoj Bajpayee) मनोज बाजपेई

कई नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाले मशहूर एक्टर मनोज बाजपेई का जन्म (west champaran) वेस्ट चंपारण के (Belwa) बेलवा गांव में हुआ था। उन्होंने (DU) डीयू के रामजस कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपनी याचिका भरी लेकिन तीनों बार वह असफल रहें। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक बार फिर कोशिश की और सफलता प्राप्त की। जिसके बाद वह एक चमकता तारा बन कर उभरें।

WhatsApp Group Join Now

संजय मिश्रा (Sanjay Mishra)

कॉमेडी रोल निभाने वाले संजय मिश्रा अपने होनहार एक्टिंग स्किल्स की वजह से काफी मशहूर हैं। उनका करियर दरबंगा से शुरू हुआ था। उन्होंने अलग-अलग शहरों में जा कर अपनी शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने ने भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपना दाखिला करवाया था और सन 1989 में उनका कोर्स (couse) पूरा हो गया था। जिसके बाद उन्हें सन 1991 में बिग बी(Big B) के साथ एक छोटा सा एडवरटाइजमेंट में रोल मिला था। इसी तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई हैं।

शेखर सुमन (Shekhar Suman)

जाने जाते हैं। शेखर का जन्म राजधानी पटना में हुआ था। वह अपनी कॉमेडी टाइमिंग और किदारों की वजह से फेमस हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा ( St. Xavier's College of education) सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की है।

विनीत सिंह (Vineet Singh)

विनीत सिंह का जन्म राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पटना यूनिवर्स्टी से पूरी की है और फिर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपना दाखिला करवाया। वहा विनीत दूसरो की गलती और खूबी से सीख कर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते थे। उनकी डेब्यू फिल्म द्रोहकाल जो की 1994 में आया था उसमे उनकी धाक्कड़ एंट्री हुई थी। उन्होंने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी, साउथ इंडियन मूवीज़ में भी काम किया है।

अभिमन्यु सिंह ( Abhimanyu Singh)

अभिमन्यु का जन्म छपरा जिला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद वह बॉलीवुड में घुस गए थे। उनकी पहली फिल्म अक्स 2000 में आई थी। जिसके बाद उन्होंने 2009 में गुलाम किया जिसको दर्शकों ने काफी सराहा था।

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput)

जैसा कि आप जानते ही है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं है लेकिन वह पढ़ने में काफी तेज़ थे। जिसकी वजह से उन्होंने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला करवाया था, परंतु उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और एक्टिंग में घुस गए। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

लेजेंडरी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपने फेमस डायलॉग 'खामोश' की वजह से काफी फेमस है। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंडस्ट्री ऑफ पुणे चले गए थे। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली हैं।

यह भी पढ़ें: Exam Cancelled: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं हुईं रद्द

Tags

Share this story