Vikram Vedha: Hrithik Roshan के 48वें बर्थडे पर मेकर्स ने आउट किया 'वेधा' का फर्स्ट लुक, देखें तस्वीर

 
Vikram Vedha: Hrithik Roshan के 48वें बर्थडे पर मेकर्स ने आउट किया 'वेधा' का फर्स्ट लुक, देखें तस्वीर

नई दिल्लीः बॉलीवुड के मोस्ट डैशिंग बॉय ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में हिंदी रिमेक इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ। फैंस इस फिल्म के रीमेक के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेकर्स ने आज यानी 10 जनवरी को ऋतिक रोशन के किरदार 'वेधा' का फर्स्ट लुक (Vikram Vedha First Look) जारी किया।

साथ ही खास बात ये है कि आज ऋतिक का 48वां जन्मदिन है। आज ही 'विक्रम वेधा' के मेकर्स ने फिल्म में ऋतिक का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फर्स्ट लुक में ऋतिक एकदम डैशिंग लग रहे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके इस रफ एंड टफ लुक से दीवाने हो रहे हैं। इस अवतार में ऋतिक ने बड़ी दाढ़ी रखी है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है।

WhatsApp Group Join Now
Vikram Vedha: Hrithik Roshan के 48वें बर्थडे पर मेकर्स ने आउट किया 'वेधा' का फर्स्ट लुक, देखें तस्वीर
Image Credit: Hrithik Roshan/ Instagram

इस तस्वीर में एक्टर काले कुर्ते में खून से सने हुआ लग रहे है। विक्रम वेधा के ओरिजिनल वर्जन में वेधा का किरदार विजय सेतुपति ने निभाया था। वहीं ऋतिक का लुक विजय के अवतार से मिलता जुलता है।

आपको बता दें, ऋतिक रोशन ने इस तस्वीर को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा, "वेधा" बताते चलें, वेधा ऋतिक का किरदार है।

Saif Ali Khan निभाएंगे विक्रम की भूमिका

आपको बता दें, ‘विक्रम वेधा' के इस हिंदी रीमके में ऋतिक रोशन के आलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे भी नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान आपको विक्रम के किरदार में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म से जुड़ा ये पहला फर्स्ट लुक जारी हुआ है। अभी तक सैफ के फर्स्ट लुक नहीं आया है। लेकिन इसने लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। इसमें राधिका आप्टे भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। आज ऋतिक के जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए इससे बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़ें: फैन ने नोटिस की Hrithik Roshan के घर सीलन, एक्टर ने दिया कमाल का जवाब

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=8nOSiclMnTg
https://www.youtube.com/watch?v=Tq5IeCQ3MrU

Tags

Share this story