रेव पार्टी क्या है, वहाँ क्या होता है?

 
रेव पार्टी क्या है, वहाँ क्या होता है?

हाल में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को एक रेव पार्टी से गिरफ़्तार किया है। रेव पार्टी में आर्यन ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। ऐसा आरोप लगाया गया है। आर्यन ख़ान की ज़मानत पर सोमवार को सुनवाई हुई थी, लेकिन उन्हें गुरुवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

रेव पार्टी क्या है, वहाँ क्या होता है?
Image credit: webmedia

इससे पहले भी कई बार पुलिस रेव पार्टी पर छापेमारी करते नजर आई होगी। हालांकि सोशल मीडिया पर रेव पार्टियों और उनमें ड्रग्स के इस्तेमाल पर चर्चा शुरू हो गई है।

आज हम आपको बताते हैं इस पार्टी में आखिर होता क्या है?

गुपचुप तरीके से आयोजित एक पार्टी जिसमें बड़े घर के लड़के और लड़कियां ड्रग्स और शराब का सेवन करते हैं। संगीत और डांस के साथ साथ सेक्स भी शामिल होता है।

WhatsApp Group Join Now

इस पार्टी के बारे में सिर्फ उन लोगों को जानकारी होती है जो इस पार्टी का हिस्सा बनेंगे या बनते हैं। नए लोगों को इन पार्टियों में आने की अनुमति नहीं दी जाती, ताकि इसकी जानकारी ना फैले।

रेव पार्टियाँ ड्रग लेने वालों और बेचने वालों के लिए एक सुरक्षित जगह होती हैं। पार्टी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स का सेवन किया जाता है। रेव पार्टियों में एक्सटेसी, केटामाइन, एमडीएमए, एमडी और चरस भी लिया जाता है।

रेव पार्टी क्या है, वहाँ क्या होता है?

रेव पार्टियाँ 24 घंटों से लेकर तीन दिनों तक चलती हैं।

इस पार्टी में लेज़र से रंगीन तस्वीरें, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और धुआँ निकालने वाली मशीनें के अलावा कई सुविधाएं रेव पार्टियों में इस्तेमाल की जाती है। इन पार्टियों की योजना से लेकर आयोजन तक में कोड भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

1980 के दशक में फेमस हुई इस पार्टी में बेहद अमीर लोग ही जाते थे। लेकिन, पिछले कुछ सालों में मध्यमवर्गीय युवा भी अपने अमीर दोस्तों के साथ इस सबका हिस्सा बनते पाए गए हैं।

https://youtu.be/xs9ajpZ0AyM

ये भी पढ़ें: PM Modi बोेले-’20 साल पहले आज के दिन बना था मुख्यमंत्री, अब आपके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री पद पर पहुंचा’

Tags

Share this story