{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Aaj Ka Mausam Haal: आने वाले 2 दिन मौसम जमकर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें दिल्ली, यूपी और बिहार का कैसे रहेगा मौसम

 

Aaj Ka Mausam Haal: देश के मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है और फिलहाल इससे लोगों को राहत के आसार नहीं है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के तमाम मैदानी इलाकों में भीषण शीतलहर चल रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप चल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रचंड प्रकोप जारी है।उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1608011440501448706?s=20&t=mAOXoJXwCwDrz92dDG_XpA

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है। पानी तक जम चुका है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लेह में तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस, हिमाचल प्रदेश के केलांग में -7.29 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -4.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में -3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607633702594707456?s=20&t=mAOXoJXwCwDrz92dDG_XpA

भीषण सर्दी में होगा नए साल का आगाज 

इस बीच, आईएमडी के विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा, हरियाणा के दक्षिणी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भाग में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में कुछ सुधार हुआ।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607278231736180737?s=20&t=mAOXoJXwCwDrz92dDG_XpA

असम में ओलावृष्टि से सैंकड़ों घरों को नुकसान

कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी है। वहीं, असम में ओलावृष्टि से सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली रात यह तापमान माइनस 3.5 डिग्री था। पहलगाम में 3.7 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा सोनमर्ग, जोजिला, अफरवट टॉप, साधना टॉप, राजधान पास, गुमड़ी के अलावा अन्य ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607374385882726400?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

दूसरी तरफ असम के तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जिलों में कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि से 4,483 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। तिनसुकिया के डिगबोई में मंगलवार सुबह वज्रपात से चाय बागान में काम कर रही महिला सहित तीन लोग झुलस गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भीषण ठंड पड़ने के आसार

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • जम्मू
  • उत्तर-पश्चिम
  • राजस्थान

विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी, वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607278231736180737?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तथा इसके पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने का अनुमान है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1606975766109257730?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल