comscore
Tuesday, March 28, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतWeather Update: दिल्ली, नोएडा और UP में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में चढ़ने लगा पारा

Weather Update: दिल्ली, नोएडा और UP में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में चढ़ने लगा पारा

Published Date:

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर, नोएडा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात के वक्त ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश के मैदानी इलाकों में अब ठंड से राहत है। सुबह और शाम के समय ही मैदानी इलाकों में ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 9 और 10 फरवरी 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आकाश साफ रहेगा। हालांकि, IMD ने इस दौरान दिल्ली-NCR में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

राजस्थान में ठंड हो गई गम

राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में भी कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश व बर्फबारी हो सकती है. वहीं, 8 फरवरी की रात तक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी में दस्तक देगा, जिसकी वजह से 9 और 10 फरवरी को कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश व पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है।अगले चार से पांच दिनों में देश भर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात या सुबह के समय कोहरे के बारे में भी सतर्क किया गया है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

IPL 2023: टीमों के मालिक आईपीएल से कैसे करते हैं करोड़ों की कमाई, तुरंत जानें

IPL 2023: आईपीएल (IPL) का 16वां सीजन शुरू होने में अब सिर्फ...

Monalisa ने साड़ी पहन सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, वीडियो देख आप भी बोलेंगे ‘यह है असली भोजपुरी क्वीन’

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया...