comscore
Tuesday, March 28, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतWeather Update: दिन में बढ़िया धूप, रात में कड़ाके की ठंड, मौसम में हो रहा बदलाव, जानें दिल्ली, नोएडा समेत देश का मौसम का हाल

Weather Update: दिन में बढ़िया धूप, रात में कड़ाके की ठंड, मौसम में हो रहा बदलाव, जानें दिल्ली, नोएडा समेत देश का मौसम का हाल

Published Date:

Weather Update: ठंड अब विदाई पर है। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। धीरे-धीरे लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। जबकि 19 से 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

राजस्थान में ठंड हो गई गम

राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


इन दो कारणों से अब बढ़ेगी गर्मी

प. विक्षोभ कमजोर होंगे- फरवरी के आधा गुजरने के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर व कम हो जाते हैं, जिससे बर्फबारी कम होती है और उत्तरी व पूर्वी हवाएं का असर कम हो जाता है। देश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों की तरफ से शहर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश होता है, ये पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बर्फबारी करते हैं, जिसके असर से शहर में ठिठुरन बढ़ती है।
दिन बड़े होने लगेंगे- फरवरी में दिन में सूर्य की मौजूदगी का समय बढ़ जाता है। खुली धूप निकलती है और तापमान को बढ़ा देती है। जिससे उत्तर से आने वाली हवाओं का असर बहुत कम हो जाता है। वहीं सूर्यास्त देरी से होने व सूर्याेदय जल्दी होने से अलसुबह व शाम में भी ठंडक का समय कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

IPL 2023: टीमों के मालिक आईपीएल से कैसे करते हैं करोड़ों की कमाई, तुरंत जानें

IPL 2023: आईपीएल (IPL) का 16वां सीजन शुरू होने में अब सिर्फ...

Monalisa ने साड़ी पहन सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, वीडियो देख आप भी बोलेंगे ‘यह है असली भोजपुरी क्वीन’

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया...