Weather Update: मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। धीरे-धीरे लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है।दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। बार-बार मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं।
क्यों करवट ले रहा है मौसम
फरवरी के दूसरे हफ्ते से मौसम हर बार बदलने लगता है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत
उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
राजस्थान में ठंड हो गई गम
राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन दो कारणों से अब बढ़ेगी गर्मी
प. विक्षोभ कमजोर होंगे- फरवरी के आधा गुजरने के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर व कम हो जाते हैं, जिससे बर्फबारी कम होती है और उत्तरी व पूर्वी हवाएं का असर कम हो जाता है। देश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों की तरफ से शहर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश होता है, ये पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बर्फबारी करते हैं, जिसके असर से शहर में ठिठुरन बढ़ती है।
दिन बड़े होने लगेंगे- फरवरी में दिन में सूर्य की मौजूदगी का समय बढ़ जाता है। खुली धूप निकलती है और तापमान को बढ़ा देती है। जिससे उत्तर से आने वाली हवाओं का असर बहुत कम हो जाता है। वहीं सूर्यास्त देरी से होने व सूर्याेदय जल्दी होने से अलसुबह व शाम में भी ठंडक का समय कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी