comscore
Saturday, April 1, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतWeather Update: दिल्ली, नोएडा, यूपी में तेज धूप से हाल बेहाल, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी, जानें देश का मौसम का हाल  

Weather Update: दिल्ली, नोएडा, यूपी में तेज धूप से हाल बेहाल, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी, जानें देश का मौसम का हाल  

Published Date:

Weather Update: दिल्ली, नोएडा और  उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी का हल्का असर देखने को मिल रहा है। फरवरी के महीने में ही पारा अब तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम है तो वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिसकी तपिश अब महसूस होने लगी है। कुछ दिनों पहले जो धूप अच्छी लगती थी अब उसमें बैठना मुश्किल होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। बार-बार मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1627693394930835457?s=20

यूपी में बढ़ा तापमान

उत्तर प्रदेश के तापमान में अगले एक सप्ताह के दौरान 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। हालात यह हो सकते हैं कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी क्षेत्रीय मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा एक दो दिन बाद से सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंड का असर भी थोड़ा कम होगा।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान

19 से 21 फरवरी तक इन राज्यों में मध्यम बारिश और बर्फबरी होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड  में भी इसी दौरान हल्की बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

छत्तीसगढ़ में नमी के कारण चढ़ेगा पारा


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपरी हवा में चक्रवात की वजह से कुछ नमी आ सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। उत्तर से आ रही हवा में भी थोड़ा बदलाव होने से दिन में भी तापमान बढ़ेगा। प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 और रात में पारा 19 डिग्री के आसपास रहेगा।

क्यों करवट ले रहा है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं। 

राजस्थान में ठंड हो गई गम

राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अप्रैल नहीं फरवरी में ही गर्मी का प्रकोप

जूस के स्टाल पर अप्रैल के बाद ही लोग आना शुरु होते थे। इस वर्ष जल्दी ही लोगों ने अपने गले को बढ़ती गर्मी की वजह से तर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को पंथाघाटी विकासनगर में गन्ने के जूस के स्टाल पर लोग उसी तादाद में आ रहे थे, जैसे अप्रैल व मई के महीनों में आते हैं। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर लोगों ने अपने जूस के स्टॉल लगाने शुरू कर दिए हैं। शिमला के सब्जी मंडी के पास भी फल कारोबारी ने अपना जूस का स्टॉल लगाना शुरु कर दिया है। पिछले वर्ष फरवरी के महीने में मौसम का तापमान काफी ठंडा था। इस वर्ष मौसम ने करवट बदली है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Akshara Singh की कातिल जवानी पर Pawan Singh का आया दिल, दोनों ने किया गजब का रोमांटिक डांस

पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों...

Business Idea: शुरू करें हाई डिमांड वाला ये बिजनेस, होगी बंपर कमाई

Business Idea: अगर नौकरी करते-करते थक गए हैं और...