Weather Update: दिल्ली सर्दी से राहत! नोएडा में ठंड, जानें देशभर का मौसम का हाल

 
Weather Update: दिल्ली सर्दी से राहत! नोएडा में ठंड, जानें देशभर का मौसम का हाल

Weather Update:  सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात के वक्त ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ से लेकर नोएडा एवं गाजियाबाद तक दिन एवं रात के तापमान में अब अंतर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। फिलहाल दक्षिणी राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में बर्फ हटाने का काम किया गया। (वीडियो मियार घाटी का है) (04.02)

https://twitter.com/AHindinews/status/1622020458127425536?s=20&t=qK0j7WWp5L3PcaDtRpUgdA
https://twitter.com/Indiametdept/status/1621415525749497857?s=20&t=1RHFnASDRX83Y45dSHUDhQ

उत्तर प्रदेश  का मौसम

बारिश, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट और फिर दिन में तेज धूप निकलने पर हल्की उमस जैसी स्थिति ने परेशानी खड़ी की है। सुबह और शाम को लोगों को ठंड का अहसास रहा है। प्रदेश में हवाओं का असर दिख रहा है, लेकिन इसमें अब पहले जैसी ठंडक नहीं दिख रही है। सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होता रहेगा। नोएडा से लखनऊ और गोरखपुर तक लोगों को ठंडक का अहसास होता रहेगा। लोगों को शीतलहर से मुक्ति मिल गई है। बसंती बयार का असर दिख रहा है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1621229214627418112?s=20&t=1RHFnASDRX83Y45dSHUDhQ

राजस्थान में साफ मौसम

राजस्थान में भी अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने और तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है।  वहीं, अगले सप्ताह तक प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1620989124542078976?s=20&t=ZpW3yARgl3trbpSEbpe3gA
https://twitter.com/Indiametdept/status/1620259561075802114?s=20&t=Yzk6DLeNhnaXvphZM-yRtw

इन राज्यों में ओले गिरने की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की माने तो आज तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण केरल में बारिश देखने को मिलेगी. यह बारिश की गतिविधियां 4 फरवरी तक जारी रह सकती हैं. देश के उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर छिटपुट ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1620149208232914944?s=20&t=Yzk6DLeNhnaXvphZM-yRtw

.

उत्तराखंड में हुआ हिमपात

उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदल ली है। घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है. उत्तराखंड में चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई.

जम्मू कश्मीर में दिन में बादल छाए रहे. हालाकि रात को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई. लद्दाख के कारगिल जिले के तांगोल में हिमस्खलन की चपेट में आई दो लड़कियों की बर्फ में दबने से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story