Weather update: देश का अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

 
Weather update: देश का अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather update: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 10 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिन में आज तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने राजधानी में करीब 1 हफ्ते तक हीटवेव की बात नहीं की है। केरल में आमतौर पर 1 जून को मानसून दस्तक दे देता है। मौसम विभाग ने 4 जून का अनुमान लगाया था। मानसून तो नहीं आया, लेकिन अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय जरूर हमारी तरफ बढ़ रहा है। 8 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी

जून के महीने की शुरूआत के साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद दूसरे राज्यों में भी लोगों को मॉनसून की बारिश का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 3 से 4 दिनों तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से राहत नहीं मिलेने वाली है। मौसम विभाग ने वाराणसी के लिए गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 तक रहने की संभावना है। लखनऊ में दोपहर या शाम तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा।

पंजाब के कई जिलों में लोग भीषण गर्मी से बेहला हैं। राजधानी चंडीगढ़ में आसमान साफ बना हुआ है, सूर्य देव कहर बरपा रहे हैं। यहां आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, जालंधार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राहत की बात यह है कि कल से पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1663737749801959424?s=20

बेमौसम बारिश की एक्सपर्ट ने बताई वजह 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात से नमी आ रही है। इस कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेस भी एक्टिव है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है। इस वजह से मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने के बावजूद बुधवार को किसी भी उत्तर भारतीय राज्य में लू नहीं चली। जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1663699887580659712?s=20

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार शाम को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और 10 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, इससे मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश हो सकती है। एक जून तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप

ओडिशा में गुरुवार को दिन के समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा जबकि दोपहर में आंधी ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं जिससे भुवनेश्वर, पुरी, पिपिली और कटक में कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। संबलपुर, सुंदरगढ़, ढेंकानल, कोरापुट, कटक और नबरंगपुर के इलाकों में कच्चे घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हीटवेव के लिए जारी किया है अलर्ट

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1661795297427881984?s=20

लू लगने के लक्षणों के बारे में जानें और करें बचाव

  • शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता है
  • शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है
  • लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है
  • त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं
  • दिल की धड़कने तेज रहती हैं
  • सिर में दर्द बना रहता है
  • बुखार बढ़ता चला जाता है
  • त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है

ध्यान रखें लू के लक्षण हो तो करें बचाव के उपाय

  • तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें।
  • प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
  • उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें
  • व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें।
  • व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।

तेज गर्मी नहीं करें ये काम

  •  धूप में खाली पेट न निकलें। पानी हमेशा साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  •  धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें।
  •  मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।
  • बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले।
  •  धूप में अधिक न निकलें।

ये भी पढ़ें- इमरान खान पर सेना का दोतरफा वार, पीटीआई पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी

Tags

Share this story