Weather Updates: देश के इन राज्यों में मौसम रहेगा सुहाना, यहां लू बढ़ाएगी मुश्किल, जानें देशभर का आज कैसा रहेगा मौसम

 
Weather Updates: देश के इन राज्यों में मौसम रहेगा सुहाना, यहां लू बढ़ाएगी मुश्किल, जानें देशभर का आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Today Updates: देश के कई राज्यों में इन दिनों धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम में ठंडक बनी रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के मैदानी इलाकों में प्री-मॉनसून गतिविधि जारी है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, अंबाला, करनाल, सिरसा, रोहतक, गंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ सहित कई शहरों में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1658690233582645248?s=20

इन राज्यों में बारिश की संभावना

16 मई को दिल्ली के कई स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही इसके बाद बारिश होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में मंगलवार 16 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आस पास पहुंच गया. इसके अलावा राज्य के भरतपुर, बीकानेर दौसा जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 16 मई को आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/RWFC_ND/status/1658132120466857985?s=20
https://twitter.com/RWFC_ND/status/1658132117858009088?s=20

हीटवेव के लिए जारी किया है अलर्ट

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1658660763429646336?s=20

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ऐसे में नोएडा में कई घंटों तक बिजली गुल होने लगी है। 25 से अधिक सेक्टरों के साथ कई गांवों में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की समस्या सामने आई।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। आनेवाले दिनों में लखनऊ में तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 06 और 07 मई को गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मध्यप्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से तेज बारिश हो रही है। 14 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से लोग हलाकान है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। देश में बनी तीन मौसम प्रणालियां मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं, इसीलिए प्रदेश में बेमौसम तेज बारिश हो रही है।

बिहार का मौमस का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या भी सामान्य से अधिक होगी। हालांकि, फिलहाल अगले एक सप्ताह के दौरान लू की स्थिति नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार से राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी

हरियाणा-पंजाब में हुई बारिश के बाद तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अंबाला, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, में बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 3 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान तो फिलहाल 18 डिग्री से नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा के झोंके लोगो को गर्मी में निहाल कर रहे हैं। 3 और 4 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

आखिरकार मौसम ने यू-टर्न लिया क्यों?

तापमान में गिरावट और गर्मी पर कंट्रोल का सबसे बड़ा कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस रहा। मार्च और अप्रैल के महीने में 6-6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए। जिसकी वजह से दो महीनों का बड़ा हिस्सा बरसात और ठंडी हवाओं के बीच गुजरा। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर 1 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के 3 दिन भी मानें तो मार्च और अप्रैल में 36 दिन सीधा प्रभाव रहा। इससे बरसात और सर्द हवाएं देखने को मिलीं।

लू लगने के लक्षणों के बारे में जानें और करें बचाव

  • शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता है
  • शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है
  • लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है
  • त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं
  • दिल की धड़कने तेज रहती हैं
  • सिर में दर्द बना रहता है
  • बुखार बढ़ता चला जाता है
  • त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है

ध्यान रखें लू के लक्षण हो तो करें बचाव के उपाय

  • तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें।
  • प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
  • उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें
  • व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें।
  • व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।

तेज गर्मी नहीं करें ये काम

  •  धूप में खाली पेट न निकलें। पानी हमेशा साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  •  धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें।
  •  मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।
  • बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले।
  •  धूप में अधिक न निकलें।

ये भी पढ़ें: मणिपुर सरकार ने उपद्रवियों को गोली मारने का दिया आदेश, इस वजह से हुई हिंसा

Tags

Share this story