Weather Update: कैसे रहेगा आज का मौसम, IMD ने आने वाले 4 दिन दिल्ली, नोएडा में जताई धूल भरी आंधी की अशंका

 
Weather Update: कैसे रहेगा आज का मौसम, IMD ने आने वाले 4 दिन दिल्ली, नोएडा में जताई धूल भरी आंधी की अशंका

Weather Today Updates:दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में धूल भरी आंधी चली। कई राज्यों में मौसम ने फीर से करवट बदल ली है। कहीं जमकर बारिश हो रही है तो कहीं धूप और कहीं धूल भरी आंधी से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विज्ञान कार्यालय द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में धूल की मोटी परत दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि पिछले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तीव्र गर्मी के कारण धूल भरी परिस्थितियां बनी है।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1659579197835161600?s=20
https://twitter.com/RWFC_ND/status/1659218493299109889?s=20
https://twitter.com/RWFC_ND/status/1659101865479421955?s=20

इन राज्यों में बारिश की संभावना

20 मई को दिल्ली के कई स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही इसके बाद बारिश होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में मंगलवार 20 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आस पास पहुंच गया. इसके अलावा राज्य के भरतपुर, बीकानेर दौसा जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now

हीटवेव के लिए जारी किया है अलर्ट

नोएडा में तपती गर्मी पड़ेगी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ऐसे में नोएडा में कई घंटों तक बिजली गुल होने लगी है। 25 से अधिक सेक्टरों के साथ कई गांवों में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की समस्या सामने आई।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। आनेवाले दिनों में लखनऊ में तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 06 और 07 मई को गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।।

बिहार का मौमस का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या भी सामान्य से अधिक होगी। हालांकि, फिलहाल अगले एक सप्ताह के दौरान लू की स्थिति नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुरुवार से राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी

हरियाणा-पंजाब में हुई बारिश के बाद तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अंबाला, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, में बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 3 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान तो फिलहाल 18 डिग्री से नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा के झोंके लोगो को गर्मी में निहाल कर रहे हैं। 3 और 4 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

अल नीनो के बावजूद सामान्य बारिश की उम्मीद

आइएमडी ने पिछले महीने कहा था कि भारत में अल नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। वर्षा सिंचित कृषि का भारत की कृषि में महत्वपूर्ण स्थान है। शुद्ध खेती क्षेत्र का 52 प्रतिशत इस पद्धति पर निर्भर है। इसका देश के कुल खाद्य उत्पादन में योगदान लगभग 40 प्रतिशत है जोकि इसे भारत की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन ने कहा कि यह संभावना नहीं है कि मानसून में देरी चक्रवात मोचा के कारण हो रही है। यदि चक्रवात 20 से 25 मई के आसपास आया होता तो यह जरूर मानसून को प्रभावित करता लेकिन चक्रवात पहले ही खत्म हो चुका है।

लू लगने के लक्षणों के बारे में जानें और करें बचाव

  • शरीर अपना तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता है और टेंप्रेचर लगातार बढ़ता है
  • शरीर का ताप बढ़ने के बाद भी पसीना बिल्कुल नहीं आ रहा होता है
  • लगातार जी-मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है
  • त्वचा पर लाल निशान, रैशेज या चकते दिख सकते हैं
  • दिल की धड़कने तेज रहती हैं
  • सिर में दर्द बना रहता है
  • बुखार बढ़ता चला जाता है
  • त्वचा रूखी लेकिन बहुत नर्म महसूस होती है

ध्यान रखें लू के लक्षण हो तो करें बचाव के उपाय

  • तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें।
  • प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
  • उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें
  • व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें।
  • व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।

तेज गर्मी नहीं करें ये काम

  •  धूप में खाली पेट न निकलें। पानी हमेशा साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  •  धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें।
  •  मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।
  • बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले।
  •  धूप में अधिक न निकलें।

ये भी पढ़ें: मणिपुर सरकार ने उपद्रवियों को गोली मारने का दिया आदेश, इस वजह से हुई हिंसा

Tags

Share this story