Aaj Ka Mausam Ka Haal: इन राज्यों में बारिश ने किया बेहाल तो कहीं ठंड की मार, जानिए देश के मौसम का हाल

 
Aaj Ka Mausam Ka Haal: इन राज्यों में बारिश ने किया बेहाल तो कहीं ठंड की मार, जानिए देश के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Ka Haal: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

https://twitter.com/GrammarUpdates/status/1592940138119761925?s=20&t=94SCGLv9hT5G-ZUI7pd1DQ

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1596026591381172224?s=20&t=xWdaljniJdHX19_Mkxerzw

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम भी शुष्क रहने वाला है. राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो मौसम में तब्दीली के आसार कम हैं. हालांकि, आने वाले दिनों में यहां लगातार तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही सुबह के वक्त आसमान में धुंध रह सकती है।

WhatsApp Group Join Now

दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश

लोगों के लिए बारिश अभी भी मुसीबत बनी हुई है। नवंबर में महीना खत्म होने वाला है मगर लोगों को अभी तक बारिश से निजात नहीं मिल सकी है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु केरल लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। मौसम के जानकारों का कहना है कि अंडमान सागर के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत के लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अभी आगे भी बना रहेगा।


https://twitter.com/Indiametdept/status/1594173581776531456?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा केरल में भी बारिश हो सकती है. बता दें, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज एक डिप्रेशन में बदलने का पूर्वानुमान है

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

Tags

Share this story