comscore
Saturday, March 25, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतAaj Ka Mausam Ka Haal:दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में ठंड दिखाएगी सितम, जानें देशभर का कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Aaj Ka Mausam Ka Haal:दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में ठंड दिखाएगी सितम, जानें देशभर का कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Published Date:

Aaj Ka Mausam Ka Haal:दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक धीरे-धीरे अब सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं, उत्तर भारत में शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेग।

इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में 17 दिसंबर से सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है. वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. वहीं अगले 72 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है. माना जा रहा है कि अब बिहार और झारखंड में भी पारा और लुढ़केगा जिससे इन प्रदेशों में अब कंबल की जगह लोगों को रजाई की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली की सर्दी

मौसम विभाग ने शनिवार को कुल मिलाकर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है, हालांकि आज सुबह में कोहरा छाया रहेगा. वहीं आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है.भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उसने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 91 और 39 के बीच रही.

आज यहां बारिश का अलर्ट

आज तमिलनाडु के चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में ड्राई वेदर यानी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में जारी रहेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।

दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं का असर

पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है।

उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर चेतावनी

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। पारा भी अब तेजी से लुढ़कने लगा है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कोहरा परेशान कर सकता है।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिन में धूप खिली और वातावरण में पछुआ का प्रवाह रहा। धूप में भी थोड़ी तेज हवा होने की वजह से राजधानी पटना में कनकनी का एहसास हो रहा है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। उधर, राजधानी पटना के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गया का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने, तो आने वाले दो दिनों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

DA Hike: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA चार फीसदी बढ़ाया! 47 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

Dearness Allowance: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  केंद्र को महंगाई भत्तेकी...

Samsung Galaxy F14: 6,000mAh बैटरी के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया गैलक्सी एफ14, जानें कीमत

Samsung Galaxy F14: सैमसंग ने अपना लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी...