comscore
Thursday, March 30, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतAaj ka Mausam Ka Haal: उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ठंड-शीतलहर से थोड़ी राहत, जानिए देश के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam Ka Haal: उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ठंड-शीतलहर से थोड़ी राहत, जानिए देश के मौसम का हाल

Published Date:

Aaj ka Mausam Ka Haal: देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों से आज के दिन ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। वहीं दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे से भी थोड़ी राहत मिली है, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाके अभी भी घने कोहरे के चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जनवरी यानी आज के दिन भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों के कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

अगले 4 दिनों तक शीतलहर-ठंड से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का सिलसिला थम गया है। आइएमडी ने बताया है कि अगले चार दिनों तक इन इलाकों में शीतलहर और ठंड से राहत रहेगी। जबकि यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आज भी घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, साथ ही कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।

यहां बनी रहेगी घने कोहरे की संभावना

आज जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाके भी घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। जबकि बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं घने कोहरे से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना औऱ आंध्र प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

बाज़ार में बिक रहे वनस्पति तेल/घी क्या वाकई में हैं कोलेस्ट्रॉल फ्री

भारतीय बाज़ारो में बिक रहे वनस्पति तेलो के प्रचार...

Royal Enfield को जल्द ही सीधा टक्कर देने आ रही है Bajaj-Triumph की बाइक

भारतीय बाजार में रॉयल इनफील्ड़ (Royal Enfield) की रेटरो...

IPL 2023: Rohit Sharma ने आधी पिच पर आकर ठोका तूफानी शॉट, देखे ये फायरिंग वीडियो

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की...

Karnataka Assembly Election 2023 की हुई घोषणा, क्या BJP दोहराएगी 38 साल पुराना इतिहास?

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा...

Pakistan का ट्विटर अकाउंट भारत में हुआ ब्लॉक, 9 महीने में तीसरी बार किया गया बैन

पड़ोसी देश Pakistan की सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत...