{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Aaj ka Mausam Ka Haal: उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ठंड-शीतलहर से थोड़ी राहत, जानिए देश के मौसम का हाल

 

Aaj ka Mausam Ka Haal: देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों से आज के दिन ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। वहीं दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे से भी थोड़ी राहत मिली है, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाके अभी भी घने कोहरे के चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जनवरी यानी आज के दिन भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों के कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613090119392845824?s=20&t=85FMgWpYjMd_ewn7uLG3GA

अगले 4 दिनों तक शीतलहर-ठंड से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का सिलसिला थम गया है। आइएमडी ने बताया है कि अगले चार दिनों तक इन इलाकों में शीतलहर और ठंड से राहत रहेगी। जबकि यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आज भी घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, साथ ही कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613088909738782721?s=20&t=85FMgWpYjMd_ewn7uLG3GA

यहां बनी रहेगी घने कोहरे की संभावना

आज जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाके भी घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। जबकि बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1613032362178383872?s=20&t=85FMgWpYjMd_ewn7uLG3GA

इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं घने कोहरे से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना औऱ आंध्र प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1612719317493374978?s=20&t=85FMgWpYjMd_ewn7uLG3GA

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल