Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: बढ़ने लगी ठंड, दिल्ली में 8 डिग्री पर आया पारा, जानें देश का मौसम का हाल

 
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: बढ़ने लगी ठंड, दिल्ली में 8 डिग्री पर आया पारा, जानें देश का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega:  पहाड़ों पर बर्फबारी होने और हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से देश के अनेक हिस्सों मे ठंड का रंग अब जमने लगा है। हालांकि, हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर अभी दूर है।  दिल्ली तो पारा सामान्य से तीन लुढ़ककर सीजन में अब तक का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पारा और गिरेगा। साथ ही सुबह में धुंध छाई रहेगी।

तमिलनाडु में बारिश का अनुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप ले चुका है। अब यह उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ेगा। इसके असर से अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान निकोबार व तटीय आंध्र प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1596026591381172224?s=20&t=z1LU2g27TxSCIYQl-tKyfg
https://twitter.com/Indiametdept/status/1595658237625311232?s=20&t=z1LU2g27TxSCIYQl-tKyfg

ठंड का असर

https://twitter.com/Indiametdept/status/1595328545126916097?s=20&t=z1LU2g27TxSCIYQl-tKyfg

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक ठंड का असर दिखाई दे रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 तो लेह में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इधर दिल्ली व जम्मू में यह 8-9 डिग्री तक आ चुका है। जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून में 11 डिग्री तो शिमला में यह 6 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में गर्म लिबास जरूरी हो गए हैं। यूपी में भी पारा लगातार गिर रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1593510195732582400?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A
https://twitter.com/Indiametdept/status/1595328545126916097?s=20&t=z1LU2g27TxSCIYQl-tKyfg

कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दक्षिण भारत के तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी. तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1593875149840711680?s=20&t=db0FNpisemVwMXWtLtVvhQ
https://twitter.com/Indiametdept/status/1593509918102867968?s=20&t=15J_UWAxQhEx2nJ6Maks6A

स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है. इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं. उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ये ठंडी हवाएं आज, 19 नवंबर तक जारी रहेंगी. इस तरह तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा केरल में भी बारिश हो सकती है. बता दें, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज एक डिप्रेशन में बदलने का पूर्वानुमान है

Tags

Share this story