Aaj ke Mausam Ka Haal: आने वाले 2 दिन इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, बारिश बढ़ाएगी चिंता, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Updates

Image Credits: Flickr

Aaj ke Mausam Ka Haal: देश में मौसम करवट ले रहा है। ठंड की आहट के साथ धूप गायब होने लगी है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगरे 24 घंटे में 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी बढ़ गई है। साथ ही बरसात का सिलसिला थम नहीं रहा है। बर्फबारी और वर्षा के कारण कई प्रदेशों में इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। आईएमडी ने कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम का हाल ?

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। वहीं आंतरिक तमिलनाडु और राजस्थान में हल्की से मध्यम बरसात हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण-पश्चिम यूपी और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। ध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है।

देश में बना मौसम प्रणाली सिस्टम

मौसम विभाग के बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्र दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटे में इसके तेज होने की संभावना है। शनिवार सुबह तक इसके तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद निम्र दबाव दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में आगे बढ़ेगा। इसके और मजबूत होने की संभावना है। इस दौरान तटीय इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी है।

बर्फबारी और अधिक तेज होने का पूर्वानुमान

आईएमडी ने पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी और अधिक तेज होने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। जिस कारण तापमान में गिरावट जारी है। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में गिर रहे तापमान का असर उत्तर और मध्य भारत में दिखाई देगा। अगले 36 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगना में तापमान में गिरवाट देखी जाएगी।

Exit mobile version