{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update:दिल्ली-नोएडा में बारिश व आंधी का येलो अलर्ट, जानिए देशभर में क्यों करवट ले रहा मौसम

 

Weather Update: पूरे देश में इस समय बेमौसम की बरसात के साथ ही आंधी और ओलों का कहर टूट रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में वीकेंड पर मौसम ने करवट ली है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवाओं के साथ ओले भी पड़े हैं। जिसकी वजह से मौसम ने एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम सुहावना है. भारत मौसम विज्ञान विभागने अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मार्च के महीने में अचानक बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं और इस वजह से मौसम में बदलाव आया है। आईएमडी ने बताया कि 21 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1638007002000420865?s=20

भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि साउथ असम और निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके कारण पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1636060524881276928?s=20

दिल्ली एनसीआर में मौसम  

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई जगह हल्की से तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को भी लुढ़का दिया और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 22 मार्च से पारा चढ़ेगा।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1636016230329884672?s=20

22 मार्च तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा


तापमान मार्च में पहली बार सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान बारिश के बावजूद 18 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मार्च से यह मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। 22 मार्च को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1634838679066918914?s=20

क्या रहेगा दिल्ली का हाल

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री पहुंच गया है जो इस मौसम का दिल्ली का सबसे गर्म दिन है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह करीब 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यहां हल्की राहत मिल सकती है. दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. साथ ही, दिल्ली में 14 से 16 मार्च के बीच बारिश की 

जानिए क्यों करवट ले रहा मौसम (Weather Update)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- ‘त्योहार Vocal for Local के साथ मनाएं’