Aaj ke Mausam Ka Haal: अगले 24 घंटे में देश के 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का ऑरेंज अलर्ट

 

Aaj ke Mausam Ka Haal: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दिखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में सर्दी की आमद हो चुकी है। कई राज्यों में कोहरे का असर भी दिखने लगा है. पहाड़ी राज्यों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट है. श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्र दबाव का क्षेत्र बना है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश के अनुमान हैं। दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।  मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1591355273285074945?s=20&t=AE00wy0yb2WmBO8Ed2zR0g
https://twitter.com/Indiametdept/status/1590984889830371328?s=20&t=AE00wy0yb2WmBO8Ed2zR0g

अगले 24 घंटे में इसके और तेज होने और तमिलनाडु व पुडुचेरी के समुद्री तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. तमिलनाडु के 26 जिलों में ​शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में नहीं जानें की सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही आईएमडी ने 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है. इधर हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है. इससे कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा.

https://twitter.com/Indiametdept/status/1589143358794264576?s=20&t=waqm1clB3E9RV_8RonhoyA

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, अगर गाजियाबाद में प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 6 बजे के करीब इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 279 दर्ज किया गया था, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1588789972773253120?s=20&t=z2i7NplOLfjrjmWzMsIIyg

अगले 4 से 5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथ ही भी कोहरा रहेगा.

Tags

Share this story