Aaj Ke Mausam Ki Jankari: शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठिठुरन,दिल्ली-यूपी से बिहार तक गिरा पारा

Weather Update




Weather Update:  देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के आसमान में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया है।

स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक

निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिण खाड़ी और इससे सटे हिंद महासागर के मध्य भागों पर स्थित है. संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है. पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है. इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और और कमजोर होने की उम्मीद है

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी इलाकों में पारा पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।

मप्र में भी बढ़ेगी ठंड

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा है । ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं का असर

पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है।

उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर चेतावनी

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। पारा भी अब तेजी से लुढ़कने लगा है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कोहरा परेशान कर सकता है।

बिहार में मौसम का हाल

 बिहार में ठंड के साथ कोहरा घना होता जा रहा है. बर्फीली हवाओं के प्रवाह से तापमान में गिरावट जारी है. राज्य में गया सबसे ठंडा शहर रहा. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 15 दिसंबर तक के पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस अवधि में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है

ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Exit mobile version